फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Makes Podcast Debut As He Joins Zerodha's Nikhil Kamath news in hindi

PM Modi on Failures: 'सफलता से अधिक नाकामियां सिखाती हैं'; पीएम मोदी ने चंद्रयान के उदाहरण से सिखाई बड़ी बात

Fri, 10 Jan 2025 06:08 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 10 Jan 2025 06:08 PM IST
सार

PM Modi Podcast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामत के साथ पॉडकास्ट में हिस्सा लिया है। इस दौरान पीएम ने चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के बारे में बात की। 
 

विज्ञापन
PM Modi Makes Podcast Debut As He Joins Zerodha's Nikhil Kamath news in hindi
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामत ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पॉडकास्ट में बातचीत की। इस दौरान पीएम ने सफलता के बारे में बात की और चंद्रयान का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 की असफलता के बाद मैं जितना वैज्ञानिकों का आत्मविश्वास बढ़ा सकता था मैंने बढ़ाया। उसका नतीजा चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग थी।

विज्ञापन


'चंद्रयान-2 के दौरान कई लोगों ने कहा था कि मत जाइए'
पीएम मोदी ने कहा, 'जिस समय चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग थी, उस समय कई लोगों ने कहा था कि मुझे वहां नहीं जाना चाहिए। मैंने पूछा क्यों नहीं जाना चाहिए, तो लोगों ने कहा कि इसका पता नहीं होता कि सफल होगा भी या नहीं। कई देश विफल हो चुके हैं। फिर आप जाएंगे तो आप पर आ जाएगा। इस पर मैंने कहा कि तो क्या हुआ? अपयश लेने की मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है क्या। मैं गया और हुआ ऐसा की चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के आखिरी समय हम असफल हो गए।'
विज्ञापन


किसी की बताने की हिम्मत नहीं हो रही थी: पीएम
उन्होंने कहा, 'वहां बैठे सारे लोग काफी परेशान थे। प्रधानमंत्री को बताने की किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी की हम असफल हो गए हैं। मगर मैं समझ रहा था कि कुछ तकनीकी गड़बड़ी हुई है। आखिरकार एक वरिष्ठ अधिकारी ने मुझे आकर सब बताया। तब मैंने सबसे कहा कि कोई नहीं परेशान होने की जरूरत नहीं है। मैंने सबसे विदा ली और देर रात गेस्ट हाउस पहुंचा। मगर मुझे नींद नहीं आई।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने सुबह सात बजे मुलाकात की...
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने आधे-पौने घंटे बाद सबको फिर से बुलाया। मैंने कहा कि देखिए अगर यह सब लोग थक नहीं गए हैं तो जाने से पहले सुबह सात बजे इनसे बात करना चाहूंगा। देश का सबसे बड़ा सेटबैक था। सेटबैक से रोने धोने में जिंदगी नहीं बिताने वाला था। मैं सुबह गया और सभी वैज्ञानिकों से कहा कि अगर कोई विफल हुआ है तो यह मेरी जिम्मेदारी है। आपने कोशिश की इसलिए आप निराश मत हो। मैं जितना भी उन लोगों का आत्मविश्वास जगा सकता था उनमें जगाया और चंद्रयान-3 सफल हुआ।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed