Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to visit Rajasthan Dausa to inaugurate part of Delhi-Mumbai Expressway

PM Modi: राजस्थान के दौरे पर पीएम मोदी, आज दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले खंड का करेंगे उद्घाटन

Sun, 12 Feb 2023 06:43 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 12 Feb 2023 06:43 AM IST
सार

पीएम मोदी आज राजस्थान में 247 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे, जिन्हें 5,940 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया जाएगा। इनमें 2,000 करोड़ रुपये की लागत से बांदीकुई-जयपुर के बीच 67 किमी लंबा चार लेन का हाईवे तैयार होगा।

विज्ञापन
PM Modi to visit Rajasthan Dausa to inaugurate part of Delhi-Mumbai Expressway
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौसा में 18,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वह दिल्ली से दौसा को जोड़ने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का पहला खंड भी देश को समर्पित करेंगे। दिल्ली से दौसा तक 246 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे का पहला खंड शुरू होने से दिल्ली से जयपुर का सफर पांच घंटे से घटकर साढ़े तीन घंटे में पूरा हो सकेगा। दिल्ली-मुंबई को जोड़ने वाले इस एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 1,386 किमी है। निर्माण पूरा होने के बाद यह दुनिया का सबसे लंबा आठ लेन वाला एक्सप्रेस-वे बन जाएगा, जिसे जरूरत पड़ने पर 12 लेन तक चौड़ा किया जा सकेगा।

विज्ञापन


5,940 करोड़ की परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री मोदी
पीएम मोदी रविवार को राजस्थान में 247 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे, जिन्हें 5,940 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया जाएगा। इनमें 2,000 करोड़ रुपये की लागत से बांदीकुई-जयपुर के बीच 67 किमी लंबा चार लेन का हाईवे तैयार होगा। इसके साथ ही 3,775 करोड़ रुपये की लागत से कोटपुतली से बाराओदानियो के बीच चार लेन की सड़क बनेगी। 150 करोड़ रुपये की लागत से लालसोट-करौली के बीच दो लेन के पक्के किनारे (पेव्ड शोल्डर) वाले रोड बनेंगे।
विज्ञापन


राजस्थान के 5 जिलों से गुजरेगा यह एक्सप्रेस-वे
राजस्थान के पांच जिलों की 18 तहसीलों के 265 गांवों की सीमा से होकर गुजरेगा। हरियाणा के सोहना से शुरू होकर राजस्थान के अलवर, दौसा, सवाईमाधोपुर, बूंदी और कोटा जिले से होकर राजस्थान में 373 किमी तक गुजरते हुए मंदसौर से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा। यह दिल्ली-मुंबई के बीच जयपुर, इंदौर,  भोपाल और सूरत जैसे बड़े आर्थिक केंद्रों को जोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 के बजाय 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड 12,150 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। इससे राजस्थान के कई जिलों को खास लाभ होगा और पूरे प्रदेश में आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा होने से जहां दिल्ली और मुंबई के बीच की यात्रा दूरी में 12 फीसदी की कमी आएगी वहीं, समय में भी 50 फीसदी कमी आ सकती है। फिलहाल, सड़क  मार्ग से दिल्ली-मुंबई आने या जाने में 24 घंटे लग जाते हैं। एक्सप्रेस-वे तैयार हो जाने के बाद यह समय 12 घंटे तक कम हो जाएगा।

दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती आज, पीएम मोदी सालभर चलने वाले समारोह का करेंगे शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (12 फरवरी) दिल्ली में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर सालभर चलने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि 12 फरवरी, 1824 को जन्मे महर्षि दयानंद सरस्वती समाज सुधारक थे, उन्होंने अपने समय में प्रचलित सामाजिक असमानताओं का मुकाबला करने के लिए वर्ष 1875 में आर्य समाज की स्थापना की थी। आर्य समाज ने सामाजिक सुधारों और शिक्षा पर जोर देकर देश की सांस्कृतिक और सामाजिक जागृति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


बयान में कहा गया है कि सरकार समाज सुधारकों और प्रमुख हस्तियों, विशेष रूप से उन लोगों का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनके योगदान को अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर सराहा नहीं गया है। भगवान बिरसा मुदा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने से लेकर श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस तरह की पहल का नेतृत्व कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed