{"_id":"627ec654f7feb965bd72bf0a","slug":"pm-modi-lumbini-visit-on-16th-may-foreign-secretary-vinay-mohan-kwatra-said-pm-modi-and-sher-bahadur-deuba-will-have-very-extensive-talks","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल दौरा: विदेश सचिव क्वात्रा ने कहा- लुंबिनी में मोदी-देउबा की बातचीत काफी व्यापक होगी, पीएम को दी जाएगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नेपाल दौरा: विदेश सचिव क्वात्रा ने कहा- लुंबिनी में मोदी-देउबा की बातचीत काफी व्यापक होगी, पीएम को दी जाएगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि
Sat, 14 May 2022 02:27 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 14 May 2022 02:27 AM IST
सार
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि भारत का हमेशा से मानना रहा है कि द्विपक्षीय बातचीत के माध्यम से ही ऐसे मसलों का हल निकाला जा सकता है। बिना राजनीति के गंभीरता से इन मुद्दों पर बात होनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा।
- फोटो : ANI (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने शुक्रवार को कहा कि 16 मई को नेपाल के लुंबिनी में होने वाली प्रधानमंत्री मोदी और उनके नेपाली समकक्ष शेर बहादुर देउबा की बातचीन काफी व्यापक होगी। इस दौरान जल विद्युत और संपर्क के अलावा कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर कि क्या सीमा विवाद पर भी बात होगी, उन्होंने कहा कि भारत का हमेशा मानना रहा है कि द्विपक्षीय बातचीत के माध्यम से ही ऐसे मसलों का हल निकाला जा सकता है। बिना राजनीति के गंभीरता से इन मुद्दों पर बात होनी चाहिए। बुद्ध पूर्णिमा पर मोदी एक दिन की यात्रा पर लुंबिनी जाएंगे। 2014 के बाद से यह प्रधानमंत्री की पांचवीं नेपाल यात्रा होगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी को लुंबिनी में दी जाएगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लुंबिनी स्थित बौद्ध विश्वविद्यालय की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। वह नेपाल में मानद उपाधि से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय कार्य परिषद ने इस संबंध में प्रस्ताव पास कर दिया है।
विज्ञापन
सोमवार को लुंबिनी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महामाया देवी मंदिर में विशेष पूजा के बाद भारतीय मठ का लोकार्पण करेंगे। वह भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में छह घंटे बिताएंगे। इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय सभागार भवन में लगभग पांच हजार लोगों को संबोधित करेंगे।
बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर भी जाएंगे
बुद्ध पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी (नेपाल) और महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में भी शीश नवाएंगे। प्रधानमंत्री के संभावित आगमन पर डीएम और एसपी की अगुवाई में भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर, विभिन्न बौद्ध विहारों के भिक्षुओं व होटल प्रबंधकों की बैठक हुई।
म्यांमार बुद्धविहार के सभागार में डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि हेलीपैड पर उतरकर प्रधानमंत्री कार से मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर गेट तक पहुंचेंगे। वहां गेट से पुरातत्व नियमों का पालन करते हुए मंदिर जाएंगे और भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना कर चीवर चढ़ाएंगे। वह दो से पांच मिनट तक मंदिर में ही मेडीटेशन (ध्यान) भी करेंगे।