फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   PM Modi Live in Nawada Bihaसहीr, Narendra Modi asked vote for bjp, what is trailer and top gear race on runway

PM Modi in Bihar : प्रधानमंत्री ने दक्षिण भारत से कश्मीर तक छुआ, बोले- कांग्रेस ने तुष्टीकरण पत्र जारी किया

Sun, 07 Apr 2024 12:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 07 Apr 2024 12:45 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : गांवों की तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। गांव और गरीब परिवार की बहनों को ड्रोन पायलट बनाएंगे। बिजली बिल शून्य कराने की योजना की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने एक-एक वोट की ताकत बताई। वह बिहार के नवादा में बोल रहे।

विज्ञापन
PM Modi Live in Nawada Bihaसहीr, Narendra Modi asked vote for bjp, what is trailer and top gear race on runway
नवादा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के नवादा में एक-एक वोट की ताकत बताई। उन्होंने बताया कि इसी वोट की ताकत के कारण दुनिया के देशों में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि वोट की ताकत के कारण ही हम तीन तलाक खत्म कर दिया। भारत को आंख दिखाने वाले आटे के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने मोदी की गारंटी की चर्चा करते हुए राम मंदिर, धारा 370 समेत केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के कामों को याद दिलाया। उन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाने पर इंडी गठबंधन के नेताओं को निशाने पर लिया। कांग्रेस के मन में इतना जहर भरा है कि उनके पार्टी के कुछ लोग राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में आ गए, तो उनको पार्टी से 6 सालों के लिए निकाल दिया।  उन्होंने कहा कि रामनवमी आ रही है, ऐसा पाप करने वालों को भूलना नहीं है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


साफ नीयत और जीतोड़ मेहनत की चर्चा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सवाल पूछा कि क्या गारंटी देना गैरकानूनी है? क्या मैं गुनाह करता हूं कि मैं अपने देशवासियों को अच्छा जीवन देने की गारंटी देता हूं? मोदी गारंटी इसलिए देता है, क्योंकि उसके पास गारंटी पूरी करने की माद्दा है। उसकी नीयत साफ है। मोदी गारंटी पूरी करने के लिए जीतोड़ मेहनत करता है। अहंकार में डूबे इंडी गठबंधन वाले खुद को देश का स्थायी शासक समझते हैं। चुनाव में झूठ बोलना, झूठ बोलकर वोट लेना इंडी गठबंधन वालों की पहचान है। वह भूल रहे हैं कि मोदी की गारंटी, मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी। मोदी ने देश में 370 खत्म करने की गारंटी ली थी। नतीजा क्या रहा? जो बाबा साहब अंबेडकर के संविधान की दुहाई देते हैं वह उनके बनाए संविधान को कश्मीर में लागू नहीं किया। मोदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत का एक और विभाजन करने की बात करते हैं
इंडी गठबंधन वाले सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करते हैं। भारत का एक और विभाजन करने की बात करते हैं। कांग्रेस नेता कहते हैं वह दक्षिण भारत को अलग कर देंगे। कांग्रेस ने जो अपना घोषणापत्र जारी किया है, उसमें भी मुस्लिम लीग के विचारों की छाप है। कांग्रेस ने 'घोषणापत्र' नहीं, 'तुष्टिकरण पत्र' जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed