फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi likely visit to Chennai next week, BJP plans huge reception

Tamil Nadu: अगले हफ्ते चेन्नई जा सकते हैं PM मोदी, भारी भीड़ जुटाने की तैयारी में जुटी BJP, समझें सबकुछ

Fri, 31 Mar 2023 02:55 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 31 Mar 2023 02:55 PM IST
सार

सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगले सप्ताह चेन्नई में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के लिए बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है। चेन्नई में पीएम मोदी का भव्य स्वागत होगा। इस बीच, लाखों की भीड़ जुटाने की कोशिश में पार्टी है। 

विज्ञापन
PM Modi likely visit to Chennai next week, BJP plans huge reception
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई जा सकते हैं। यहां वह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इसके अलावा अन्य विकास कार्यक्रमों के शिलान्यास और आधारशिला कार्यक्रमों में भी शामिल हो सकते हैं। सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगले सप्ताह चेन्नई में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के लिए बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है। चेन्नई में पीएम मोदी का भव्य स्वागत होगा। इस बीच, पार्टी भारी भीड़ जुटाने की कोशिश में है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी चेन्नई में अपनी इस यात्रा के दौरान वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा कई अन्य विकास कार्यक्रमों में भी शिरकत कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री के तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई जाने की संभावना है, जहां वह चेन्नई हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन भी करेंगे, वहीं रामकृष्ण मिशन के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। भाजपा बड़े पैमाने पर स्वागत की योजना बना रही है। इसके अनुसार, तीस हजार से अधिक लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर स्वागत करने के लिए सड़कों पर लाइन लगाकर खड़े हो सकते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई इसकी निगरानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के लिए सम्मेलन की भी तैयारी 
तमिलनाडु भाजपा के एक नेता ने बताया कि पीएम मोदी के चेन्नई आने पर कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन भी आयोजित कराने का प्लान है। इसके लिए अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। भाजपा नेता ने आगे कहा कि पीएम मोदी पार्टी के सबसे बड़े चेहरे हैं। करोड़ों लोग उन्हें पसंद करते हैं। पार्टी तमिलनाडु में अपनी पैठ बनाना चाहती है। ऐसे में पीएम मोदी के आगमन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु पर है भाजपा का फोकस 
  • हाल ही में प्रसिद्ध संगीतकार इलैयाराजा को केंद्र सरकार ने राज्यसभा के लिए नामित किया। इलैयाराजा तमिलनाडु में काफी प्रसिद्ध हैं और बड़ी संख्या में लोग उनके फॉलोअर्स हैं। 
  • पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 99वें संस्करण के दौरान सौराष्ट्र-तमिल संगमम के बारे में बात की थी।
  • 17 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच, तमिलनाडु और पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए सौराष्ट्र-तमिल संगम का आयोजन हो रहा है। ये कार्यक्रम सोमनाथ में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed