फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi letter to citizens of India requested to share feedback on Viksit Bharat Lok Sabha Elections 2024

मेरे प्रिय परिवारजन...: पीएम मोदी की देशवासियों के नाम चिट्ठी, 10 साल की उपलब्धियों का किया जिक्र, मांगे सुझाव

Fri, 15 Mar 2024 11:56 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 15 Mar 2024 11:56 PM IST
सार

पीएम मोदी ने चिट्ठी में देश की जनता को 'परिवारजन' कहकर संबोधित किया है। साथ ही देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आपका साथ और आपका सुझाव बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए योजनाओं को लेकर अपने विचार जरूर साझा करें।

विज्ञापन
PM Modi letter to citizens of India requested to share feedback on Viksit Bharat Lok Sabha Elections 2024
PM Modi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को पत्र लिखा है। यह भारत सरकार के विकसित भारत संपर्क केंद्र द्वारा देशभर की जनता को भेजा गया है। पीएम मोदी ने चिट्ठी में देश की जनता को 'परिवारजन' कहकर संबोधित किया है। साथ ही देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने लिखा, आपका और हमारा साथ अब एक दशक पूरा करने जा रहा है। मेरे 140 करोड़ परिवारजनों के साथ विश्वास, सहयोग और समर्थन से जुड़ा यह मजबूत रिश्ता मेरे लिए कितना विशेष है, इसे शब्दों में व्यक्त कर पाना कठिन है। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आपका साथ और आपका सुझाव बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए योजनाओं को लेकर अपने विचार जरूर साझा करें।

विज्ञापन


पीएम मोदी आगे लिखा, मेरे परिवारजनों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव ही बीते 10 वर्षों में हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि, सबसे बड़ी पूंजी है। अपनी हर नीति, हर निर्णय के जरिए गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कृतसंकल्पित सरकार ने जो ईमानदार प्रयास किए हैं, उनके सार्थक परिणाम हमारे सामने हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए पक्के मकान, सभी के लिए बिजली, पानी, गैस की समुचित व्यवस्था, आयुष्मान भारत योजना के जरिए इलाज की व्यवस्था, किसान भाई-बहनों को आर्थिक मदद, मातृ वंदना योजना के जरिए माताओं-बहनों को सहायता जैसे अनेक प्रयास सिर्फ और सिर्फ इसलिए फलीभूत हो पाए हैं, क्योंकि आपका भरोसा, आपका विश्वास मेरे साथ था।
विज्ञापन



विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ा भारत...
प्रधानमंत्री के रूप में अपने 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ते भारत ने बीते एक दशक में जहां बुनियादी ढांचों का अभूतपूर्व निर्माण देखा, तो वहीं हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय धरोहरों के पुनरुत्थान का साक्षी बनने का गौरव भी प्राप्त हुआ। अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपरा को सहेजकर आगे बढ़ते देश पर आज हर देशवासी को गर्व है। उन्होंने आगे कहा, यह आपका विश्वास और समर्थन ही था कि जीएसटी लागू करना, अनुच्छेद 370 समाप्त करना, तीन तलाक पर नया कानून, संसद में महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम, नये संसद भवन का निर्माण, आतंकवाद और नक्सलवाद पर कठोर प्रहार जैसे अनेक ऐतिहासिक और बड़े फैसले लेने से हम चूके नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकतंत्र की खूबसूरती जनभागीदारी और जनसहयोग में...
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, लोकतंत्र की खूबसूरती जनभागीदारी और जनसहयोग में है। देशहित के लिए बड़े फैसले लेने, बड़ी योजनाएं बनाने और उन्हें सुचारू रूप से लागू कर पाने की शक्ति और ऊर्जा मुझे आपके विश्वास और सहयोग से ही प्राप्त होती रही है। विकसित भारत के निर्माण के जिस संकल्प के साथ देश आगे बढ़ रहा है, उसकी पूर्ति में मुझे आपके विचारों, सुझावों, साथ और सहयोग की आवश्यकता है। मुझे विश्वास है कि आपका आशीर्वाद और समर्थन हमें निरंतर मिलता रहेगा। राष्ट्र निर्माण के लिए हमारे प्रयास बिना थके, बिना रुके अनवरत जारी रहेंगे, यह मोदी की गारंटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed