फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Letter to candidates to appeal campaign against regressive politics of Congress and Indi alliance

PM Letter: ‘जनता को बताएं कांग्रेस SC-ST-OBC से आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को दे रही’, पीएम की उम्मीदवारों से अपील

Tue, 30 Apr 2024 03:50 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 30 Apr 2024 03:50 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनसुख मनडाविया ने पीएम मोदी का यह पत्र एक्स पर पोस्ट किया। एक्स पोस्ट में पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि इन प्रेरक शब्दों के लिए मैं आपका दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन
PM Modi Letter to candidates to appeal campaign against regressive politics of Congress and Indi alliance
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले सभी भाजपा उम्मीदवारों के नाम एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे कांग्रेस और इंडी गठबंधन की उन रणनीति को जनता के बीच प्रचारित करें, जिसमें वे एससी-एसटी और ओबीसी से आरक्षण छीन कर मुस्लिमों को दे रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपील की है कि वह कांग्रेस और इंडी गठबंधन की दमनकारी राजनीति के बारे में जनता को जागृत करें। 

विज्ञापन


पत्र में पीएम ने केंद्रीय मंत्री की सराहना भी की
इसके अलावा, पत्र में पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मनडाविया के कार्यों की भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि 2004 में आपने "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" के लिए 123 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा का आयोजन किया, जो सराहनीय कदम है। मैंने आपको रासायनिक उर्वरक के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करते हुए देखा है। पीएम भारतीय जनऔषधि केंद्र (पीएमबीजेएके) स्थापित करने और उन्हें उन्नत बनाने के लिए जो आपने कार्य किया वह उल्लेखनीय है। 
विज्ञापन


पत्र में मंडाविया के कार्यों की प्रशंसा करते हुए पीएम ने कहा कि महिलाओं की स्वास्थ्य देखभाल और जन औषधि भंडारों के माध्यम से 10 करोड़ सैनिटरी नैपकिन वितरित करने में आपका योगदान प्रेरणादायक है। मुझे आशा है कि पोरबंदर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की जनता आपका साथ देगी और जनता का भरपूर आशीर्वाद लेकर आप संसद पहुंचेंगे। आप जैसे ऊर्जावान साथी मुझे संसद में मजबूती प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी का जताया आभार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनसुख मनडाविया ने पीएम मोदी का यह पत्र एक्स पर पोस्ट किया। एक्स पोस्ट में पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि इन प्रेरक शब्दों के लिए मैं आपका दिल से आभार व्यक्त करता हूं। मैं पिछले 10 वर्षों में आपके द्वारा किए गए कामों से उत्साहित हूं। आपके कार्यों से  गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। हम आपके सुझावों को ध्यान में रखकर कड़ी मेहनत करेंगे। 

देंखे, केंद्रीय मंत्री का ट्वीट

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed