फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Launches 3050 cr Yojana on Gujarat Visit Today News in Hindi, says- Double engine government enhancing pride of state

PM Gujarat Visit: डबल इंजन की सरकार गुजरात का गौरव बढ़ा रही, नवसारी में 5 लाख लोगों के बीच बोले मोदी 

Fri, 10 Jun 2022 12:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवसारी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 10 Jun 2022 12:09 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात का गौरव बीते दो दशकों में हुआ तेज विकास है। सबका विकास है और इस विकास से पैदा हुई नई आकांक्षा है। इसी गौरवशाली परंपरा को डबल इंजन की सरकार ईमानदारी से आगे बढ़ा रही है। 
 

विज्ञापन
PM Launches 3050 cr Yojana on Gujarat Visit Today News in Hindi, says- Double engine government enhancing pride of state
pm modi in gujarat - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के नवसारी में राज्य की 3050 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर आयोजित विशेष गुजरात गौरव अभियान में उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार गुजरात के गौरव को बढ़ा रही है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात का गौरव बीते दो दशकों में हुआ तेज विकास है। सबका विकास है और इस विकास से पैदा हुई नई आकांक्षा है। इसी गौरवशाली परंपरा को डबल इंजन की सरकार ईमानदारी से आगे बढ़ा रही है।पीएम ने कहा कि 'आज मुझे 3,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करने का अवसर मिला। ये सारे प्रोजेक्ट सूरत, तापी, नवसारी, वलसाड सहित दक्षिण गुजरात के करोड़ों साथियों का जीवन आसान बनाएंगे। गुजरात की डबल इंजन की सरकार शत-प्रतिशत सशक्तिकरण के अभियान में पूरी ताकत से जुटी है। मैं भूपेंद्र भाई, सी.आर पाटिल और उनकी पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई देता हूं।'
विज्ञापन


पटेल-पाटिल की जोड़ी की तारीफ
पीएम ने कहा कि आज मुझे गौरव इस बात का हो रहा है कि गुजरात छोड़ने के बाद जिन जिन लोगों ने गुजरात को संभालने का दायित्व निभाया और आज भूपेंद्र भाई और सी.आर पाटिल की जोड़ी जिस उमंग और उत्साह के साथ नया विश्वास जगा रही है, उसी का परिणाम है कि आज मेरे सामने 5 लाख लोगों का विशाल जनसमूह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिवासी क्षेत्र में इतना बड़ा कार्यक्रम कभी नहीं हुआ
आज गुजरात गौरव अभियान में मुझे एक बात का विशेष गौरव हो रहा है। वो गौरव इस बात का हो रहा है कि मैंने इतने साल मुख्यमंत्री के रूप में काम किया, लेकिन कभी भी आदिवासी क्षेत्र में इतना बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ था।

गरीबों को मूलभूत सुविधाएं देने पर जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने विशाल जन समागम को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 8 वर्षों में सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलते हुए हमारी सरकार ने गरीब को मूलभूत सुविधाएं देने पर, गरीब के कल्याण पर सबसे ज्यादा जोर दिया है। उन्होंने कहा कि आठ साल पहले आपने अनेक-अनेक आशीर्वाद देकर, बहुत सारी उम्मीदों के साथ मुझे राष्ट्र सेवा की अपनी भूमिका को विस्तार देने के लिए दिल्ली भेजा था। बीते 8 सालों में हमने विकास के सपने और आकांक्षाओं से करोड़ों नए लोगों, अनेकों नए क्षेत्रों को जोड़ने में सफलता प्राप्त की है। 

कांग्रेस पर साधा परोक्ष निशाना
कांग्रेस पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के लंबे कालखंड तक जिन्होंने सबसे अधिक सरकार चलाई, उन्होंने विकास को अपनी प्राथमिकता नहीं बनाया। जिन क्षेत्र, जिन वर्गों को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी वहां उन्होंने विकास किया ही नहीं, क्योंकि ये काम करने में मेहनत ज्यादा लगती है। 

 


हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

विशेष गौरव दिवस अभियान के बाद पीएम मोदी ने नवसारी में ही एएम नाईक हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स और निराली मल्टी स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि पिछले आठ सालों में हमने देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए एक समग्र दृष्टिकोण पर जोर दिया है। हमने उपचार सुविधाओं को आधुनिक बनाने की कोशिश की है और बेहतर पोषण, स्वच्छ जीवन शैली और निवारक स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर भी ध्यान केंद्रित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed