फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Lakshadweep Visit Agatti Airport Developmental Projects Centre committed for island

लक्षद्वीप: 'कई साल उपेक्षित रहे द्वीप, अब हम विकास के लिए प्रतिबद्ध'; PM मोदी ने गिनाईं 10 साल की उपलब्धियां

Tue, 02 Jan 2024 07:32 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगाट्टी (लक्षद्वीप)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगाट्टी (लक्षद्वीप) Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 02 Jan 2024 07:32 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप दौरे पर पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में लक्षद्वीप में कई विकास परियोजनाएं पूरी हुई हैं। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वीपों की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है। लक्षद्वीप यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 1150 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित की।

विज्ञापन
PM Modi Lakshadweep Visit Agatti Airport Developmental Projects Centre committed for island
लक्षद्वीप दौरे पर संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : social media

विस्तार

लक्षद्वीप दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने अगाट्टी हवाईअड्डे पर समारोह को संबोधित किया। उन्होंने लक्षद्वीप में मौजूद अपार संभावनाओं का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि आजादी के कई साल बाद तक इन द्वीपों को उपेक्षा का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, केंद्र शासित प्रदेश- लक्षद्वीप कई संभावनाओं से भरा है। आजादी के बाद लंबे समय तक यहां के बुनियादी ढांचे पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया। अब केंद्र ने लक्षद्वीप को विकसित करने का बीड़ा गंभीरता से उठाया है।
विज्ञापन


चुनौतियों का समाधान कर रही सरकार
बंदरगाह और जहाजों से होने वाले परिवहन को द्वीपों की लाइफ-लाइन बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, बंदरगाह के कमजोर बुनियादी ढांचे के कारण विकास प्रभावित हुए। यही बात शिक्षा, स्वास्थ्य और पेट्रोल-डीजल पर भी लागू होती है। समस्याओं के बावजूद सरकार चुनौतियों का समाधान करने में जुटी है। अगाट्टी में बर्फ संयंत्र का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस प्लांट के चालू होने के बाद द्वीप पर समुद्री खाद्य प्रसंस्करण की संभावना मजबूत होगी।
विज्ञापन


लक्षद्वीप में पीएम मोदी का रात्रि प्रवास
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में विशेष रूप से मछुआरों के लिए आधुनिक सुविधाएं शुरू की गई हैं। अब एक हवाई अड्डे के साथ-साथ एक बर्फ संयंत्र भी है। इसकी बदौलत समुद्री खाद्य निर्यात बढ़ेगा। उन्होंने लक्षद्वीप से टूना मछली के निर्यात की शुरुआत का भी उल्लेख किया। इससे केंद्र शासित प्रदेश में मछुआरों की आय बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने लक्षद्वीप की बिजली और दूसरी  ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू किए जाने का जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने विमानन ईंधन डिपो के उद्घाटन का भी उल्लेख किया। सरकार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक करोड़ों रुपये की परियोजना के लोकार्पण के अलावा प्रधानमंत्री का द्वीपों पर रात्रि प्रवास का भी कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्पीड इंटरनेट का मजा उठा सकेंगे लोग
गौरतलब है कि अगस्त 2020 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने कोच्चि-लक्षद्वीप द्वीप समूह सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन (केएलआई - एसओएफसी) परियोजना के साथ लक्षद्वीप द्वीप पर धीमे इंटरनेट की चुनौती से निपटने का संकल्प भी लिया था। सरकार का दावा है कि परियोजना अब पूरी हो चुकी है। पहली बार लक्षद्वीप को सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ा जाएगा। इसके बाद इंटरनेट स्पीड में 100 गुना से अधिक बढ़ जाएगी। यूजर्स 1.7 जीबीपीएस से 200 जीबीपीएस वाले इंटरनेट स्पीड का आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed