PM Modi In Kerala: पीएम का बड़ा संदेश, कहा- 2029 से महिला आरक्षण लागू होगा; विपक्ष से सहमति बनाने की आह्वान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल रैली में कहा कि राज्य में बदलाव का माहौल है और नौ अप्रैल के मतदान के बाद एनडीए सरकार बनेगी। उन्होंने केरल की संभावनाओं का जिक्र करते हुए एलडीएफ और यूडीएफ पर विकास की अनदेखी का आरोप लगाया। पीएम ने बुनियादी ढांचे और फंड को लेकर सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर संसद की विशेष बैठक बुलाए जाने और 2029 से आधी आबादी के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित किए जाने का फैसला लागू कराने का आश्वासन भी दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरल में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'हमारे केरलम को ईश्वर ने अपार संसाधन और संभावनाएंं दी हैं। यहां समंदर में ब्लू इकोनॉमी के असीम अवसर हैं। यहां उद्योगों के लिए संभावनाएं हैं। पर्यटन के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं, लेकिन केरल बाकी राज्यों से लगातार पीछे होता जा रहा है।'
पीएम मोदी ने आगे कहा कि राज्य में इस बार माहौल बदल चुका है और जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को मतदान के बाद 4 मई को एनडीए सरकार बनने जा रही है। उन्होंने महिलाओं के समर्थन को अपनी ताकत बताते हुए कहा कि राज्यभर में एनडीए के पक्ष में माहौल दिख रहा है। उन्होंने उम्मीदवार अनुप को समर्पित और मेहनती बताते हुए जनता से समर्थन की अपील की। रैली के दौरान उन्होंने सबरीमाला और भगवान अयप्पा का भी उल्लेख किया गया और इसे सांस्कृतिक जुड़ाव से जोड़ा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने यह भी बोले कि केरल के लोगों को कांग्रेस और लेफ्ट से सावधान रहने की जरूरत है।
महिला आरक्षण पर आम सहमति की अपील, 2029 चुनाव में लागू होने का भरोसा
प्रधानमंत्री ने एनडीए की इस रैली में महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की तरफ से किए जा रहे प्रयासों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल के तहत संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का लक्ष्य तय है और यह 2029 के लोकसभा चुनाव तक लागू हो जाएगा। संसद में इस बिल पर 16 से 18 अप्रैल के बीच चर्चा होगी। इसलिए बजट सत्र का विस्तार कर संसद की विशेष बैठक बुलाई गई है।उन्होंने सभी दलों से इस पर सर्वसम्मति बनाने की अपील भी की। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष से रचनात्मक सहयोग करने का आह्वान भी किया।
सीटों की संख्या में बदलाव नहीं होगा, लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश
संसद में लोकसभा सीटों के परिसीमन (डिलिमिटेशन) से जुड़ी आशंकाओं को सिरे से खारिज करते हुए पीएम मोदी ने कहा, केरल और तमिलनाडु की एक भी लोकसभा सीट कम नहीं की जाएगी। लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। महिलाओं के कल्याण से जुड़ी नीतियों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, उनकी सरकार ने आवास, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने किशोरियों के लिए मुफ्त कैंसर वैक्सीन कार्यक्रम शुरू किए जाने का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा, अगर केरल में 'डबल इंजन' की एनडीए सरकार बनती है तो इन योजनाओं को और तेजी मिलेगी।
कांग्रेस सरकारों की तुलना में पांच गुना अधिक आर्थिक सहायता दी
प्रधानमंत्री ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने केरल को पहले की कांग्रेस सरकारों की तुलना में पांच गुना अधिक आर्थिक सहायता दी है। उन्होंने बताया कि किसानों, खासकर रबर उत्पादकों के लिए 13,000 करोड़ रुपये की मदद दी गई है। पूर्वोत्तर के ईसाई बहुल राज्यों और गोवा के विकास का उदाहरण देते हुए पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि केरल भी उसी राह पर आगे बढ़ सकता है।
चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के लिए वोट की अपील
केरल में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में केरल को फायदा होगा, भले ही उन्हें खुद व्यक्तिगत रूप से कुछ नुकसान उठाना पड़े। उन्होंने कहा कि एनडीए उम्मीदवार अनूप पिछले पांच वर्षों से उनके साथ पूरी मेहनत और समर्पण के साथ काम कर रहे हैं। वह शांत, ईमानदार और दिन-रात काम करने वाले कार्यकर्ता हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल को ऐसे युवा नेता की जरूरत है और आज वह अनूप को जनता के हवाले कर रहे हैं ताकि वह लोगों की सेवा कर सकें।
ये भी पढ़ें- Kerala Assembly Election: 'यूडीएफ गठबंधन ही नई उम्मीद', केरल में राहुल गांधी बोले- यहां बदलाव की जरूरत
मेरा बूथ सबसे मजबूत- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने हाल ही में मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत केरल के भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की थी। इस दौरान 5000 शक्ति केंद्रों से 1.25 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता जुड़े। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का एक ही संदेश था कि केरल की जनता अब एलडीएफ सरकार को हटाने का मन बना चुकी है।
बुनियादी सुविधाओं पर क्या बोले पीएम मोदी?
कहा कि रैली में आने के दौरान पूरे रास्ते लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। वाम दल जहां मानव श्रृंखला की बात करते हैं, वहीं केरल की जनता ने एनडीए के समर्थन में मानव दीवार खड़ी कर दी है। प्रधानमंत्री ने एलडीएफ और यूडीएफ सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन सरकारों ने इस क्षेत्र की लंबे समय तक अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि यहां की सड़कें खराब हालत में हैं, वर्षों से नए पुल नहीं बने हैं और मेडिकल कॉलेज की स्थिति भी चिंताजनक है। बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण लोगों की जीवन गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ा है।
केरल के फंड पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
उन्होंने कहा कि जब एलडीएफ और यूडीएफ केंद्र में सत्ता में थे, तब केरल को कम फंड मिलता था। लेकिन मोदी सरकार में राज्य को पांच गुना ज्यादा फंड दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों में, जहां बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय रहता है, वहां एनडीए की सरकारें बनी हैं और विकास कार्य हुए हैं। गोवा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां भी सरकार लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि केरल में एनडीए सरकार बनेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा और मछुआरों समेत स्थानीय समुदायों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
अन्य वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.