फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi, JP Nadda and other BJP leaders attend the two-day national office bearers meeting

BJP: राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक, पीएम ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को अभियान बनाने का दिया मंत्र

Mon, 05 Dec 2022 02:48 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 05 Dec 2022 02:48 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य  नेता दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए। 

विज्ञापन
PM Modi, JP Nadda and other BJP leaders attend the two-day national office bearers meeting
पीएम मोदी और जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफलता हासिल करने के लिए सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को अभियान बनाने, वंशवाद पर निशाना साधने और बूथ सशक्तिकरण का मंत्र दिया है। गुजरात विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बीच हुई राष्ट्रीय पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों की बैठक में पीएम ने पार्टी को अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती गांवों से लगातार संपर्क बढ़ाने और बूथ सशक्तीकरण की दिशा में तेजी से काम करने का भी आह्वान किया है।

विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, एक भारत-श्रेष्ठ भारत के लिए सांस्कृतिक एकता जरूरी है। हालिया काशी-तमिल संगमम का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि भले ही बोली-भाषा, रहन-सहन की दृष्टि से भारत विविधताओं से भरा देश है, मगर उत्तर, दक्षिण और पूरब-पश्चिम की हमारी सांस्कृतिक जड़ें और सांस्कृतिक पहचान एक हैं। उन्होंने कहा, एक भारत श्रेष्ठ भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए काशी-तमिल संगमम की तर्ज पर इसे जोड़ने की है। भविष्य में ऐसे कार्यक्रम और हों।
विज्ञापन


बेहतर बूथ प्रबंधन का लक्ष्य करें हासिल
पीएम ने कहा, बीते आठ सालों में भाजपा के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है। भाजपा का जन्म सत्ता का सुख भोगने के लिए नहीं बल्कि सामान्य लोगों के जीवन स्तर में आमूल चूल बदलाव के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने कहा-जो हमें पसंद करते हैं वह हमें वोट भी दें। इसके लिए बूथ प्रबंधन को और बेहतर करने और इस दिशा में कुछ नए प्रयोग की जरूरत है।

वंशवाद पर लगातार करें हमला
बैठक में उपस्थित एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पीएम ने इस दौरान वंशवाद को देश के लोकतंत्र का कोढ़ बताया। उन्होंने कहा कि इसी वंशवाद ने लोकतंत्र के लिए कई समस्याएं खड़ी की हैं। भाजपा को छोड़ कर सभी दल वंशवाद में आकंठ डूबे हैं। ऐसे में लोकतंत्र को बचाने के लिए इसके खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ने की जरूरत है।

जी-20 की अध्यक्षता के गौरव से देश को परिचित कराएं
पीएम ने कहा कि बीते दो महीने में भारत के पास कई अहम मंचों का नेतृत्व करने का अवसर आया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के बाद भारत को इसी महीने जी-20 का नेतृत्व करने का ऐतिहासिक अवसर मिला है।  यह बताता है कि कैसे दुनिया में भारत का महत्व बढ़ा है। पार्टी लोगों को देश को मिले इस गौरव से परिचित कराए।


दी सलाह...बेहतर अर्थव्यवस्था का भी करें जिक्र
पीएम ने देश की बेहतर अर्थव्यवस्था का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी समेत कई चुनौतियों से जूझने के बावजूद भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। ऐसे समय में जब दुनिया की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा रही है तब हमारी अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। आम जनमानस तक इस उपलब्धि का भी प्रचार प्रसार होना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed