फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi is world most popular leader in survey of American company

अमेरिकी कंपनी के सर्वे में पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

Sun, 03 Jan 2021 03:34 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 03 Jan 2021 03:34 AM IST
विज्ञापन
PM Modi is world most popular leader in survey of American company
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अमेरिकी डाटा फर्म ने अपने सर्वे में दुनिया का सबसे लोकप्रिय और स्वीकार्य राजनेता माना है। दुनियाभर के राजनेताओं की लोकप्रियता पर नजर रखने वाली कंपनी मॉर्निंग कंसल्टेंट ने अपने सर्वे में कहा है कि 75 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। वहीं, 20 फीसदी ने उन्हें स्वीकार नहीं किया है। कुल मिलाकर 55 फीसदी लोगों ने माना है कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे स्वीकार्य राजनेता हैं। यह सर्वे अमेरिका, फ्रांस, ब्राजील, जापान समेत दुनिया के 13 लोकतांत्रिक देशों में हुआ था।

विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक, दूसरे स्थान पर जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल रहीं, जिन्हें महज 24 फीसदी लोगों का समर्थन हासिल हुआ है। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को उनके कामकाज को लेकर ज्यादातर लोगों ने खारिज किया है और उन्हें कम समर्थन मिला है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, यह पीएम मोदी के सक्षम नेतृत्व का सुबूत है। यह भारतीयों के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन



पीएम मोदी ने विपरीत परिस्थितियों में भी देश का बेहतरीन तरीके से नेतृत्व किया है। इस चुनौतीपूर्ण वक्त में सभी वैश्विक नेताओं में प्रधानमंत्री मोदी नंबर वन चुने गए हैं। इससे पहले बीते साल अप्रैल में स्विट्जरलैंड के पोलिंग संगठन गैलप इंटरनेशनल एसोसिएशन के जारी सर्वे में कहा गया कि भारत की 91 प्रतिशत जनता ने माना कि मोदी सरकार कोरोना महामारी में बहुत अच्छा काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर भारतीय के लिए गर्व का विषय: राजनाथ
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 'पीएम मोदी को मिली ये रैंकिंग हर भारतीय के लिए गर्व का बिषय है। पीएम मोदी की लोकप्रियता और उनकी साख को दुनिया में पहचान मिली है। अमेरिकी कंपनी ने दुनिया के नेताओं में उनकी लोकप्रियता को सबसे ज्यादा आंका है। यह सचमुच में हर भारतीय के लिए खुशी की बात है।'

पीएम दूरदर्शी नेता, जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं: जावडे़कर
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि '13 देशों में किए गए सर्वे में दुनिया के नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अहम स्थान दिया जाना गर्व की बात है। मोदी जी दूरदर्शी नेता हैं। देश के विकास के लिए उनका एक तय विजन है और उसके लिए वे कार्यक्रम बनाते हैं और उसे सफल करते हैं।'

मोदी सरकार पर बढ़ा लोगों का भरोसा: नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 'हमारे प्रधानमंत्री एक बार फिर दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। यह चयन कोविड-19 संकट में शानदार मैनेजमेंट समेत कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री के काम को देखते हुए किया गया है। जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ रहा है।'


प्रदेशवासियों की ओर से पीएम को बधाई: योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'दुनिया की प्रतिष्ठित फर्म के सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता चुने जाने पर प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक बधाई। पीएम मोदी ने कोरोना महामारी के दौरान जिस नेतृत्व का परिचय दिया है वह अभूतपूर्व है।'

गर्व का पल कि मोदी हमारे नेता: जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि 'हम सबके लिए यह बेहद गर्व का पल है कि पीएम मोदी हमारे नेता हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed