फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi inaugurates Biplobi Bharat Gallery at Victoria Memorial Hall in Kolkata on the occasion of Shaheed Diwas

शहीद दिवस: पीएम मोदी ने कोलकाता में बिप्लबी भारत गैलरी का उद्घाटन किया, बीरभूम हिंसा पर कही यह बात

Wed, 23 Mar 2022 10:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 23 Mar 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
PM Modi inaugurates Biplobi Bharat Gallery at Victoria Memorial Hall in Kolkata on the occasion of Shaheed Diwas
पीएम मोदी ने बीरभूम हिंसा पर जताया दुख। - फोटो : Amar Ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को शहीद दिवस के अवसर पर कोलकाता में एक गैलरी का उद्घाटन किया। उन्होंने विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिप्लबी भारत गैलरी का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसक वारदात पर दुख व्यक्त करता हूं और अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं आशा करता हूं कि राज्य सरकार, बंगाल की महान धरती पर ऐसा जघन्य पाप करने वालों को जरूर सजा दिलवाएगी। उन्होंने कहा कि मैं बंगाल के लोगों से भी आग्रह करूंगा कि ऐसी वारदात को अंजाम देने वालों को और ऐसे अपराधियों का हौसला बढ़ाने वालों को कभी माफ न करें।
विज्ञापन

 
पीएम मोदी ने कहा कि आपको वो समय भी याद होगा जब हमारे यहां आए दिन प्राचीन मंदिरों की मूर्तियां चोरी होने की खबरें आती थीं। हमारी कलाकृतियां की बेधड़क विदेशों में तस्करी होती थीं, जैसे उनकी कोई अहमियत ही नहीं थी, लेकिन अब भारत की उन धरोहरों को वापस लाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले के कई दशकों में सिर्फ दर्जनभर प्रतिमाओं को ही भारत लाया जा सका था। लेकिन बीते 7 सालों में ये संख्या सवा 2 सौ से अधिक हो चुकी है। अपनी संस्कृति, सभ्यता की ये निशानियां, भारत की वर्तमान और भावी पीढ़ी को निरंतर प्रेरित करें, इस दिशा में ये बहुत बड़ा प्रयास है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज जब मैं इस गैलरी का उद्घाटन कर रहा हूं, तो तिरंगे के तीनों रंगों में नए भारत का भविष्य भी देख रहा हूं। केसरिया रंग अब हमें कर्मठता,कर्तव्य और राष्ट्रीय सुरक्षा की प्रेरणा देता है। सफेद रंग  सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास का पर्याय है। हरा रंग पर्यावरण की रक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा भारत के बड़े लक्ष्यों का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि आज ही भारत ने 400 बिलियन डॉलर यानि 30 लाख करोड़ रुपए के उत्पाद के निर्यात का नया रिकॉर्ड बनाया है। भारत का बढ़ता हुआ निर्यात, हमारी इंडस्ट्री की शक्ति, हमारे एमएसएमई, हमारी उत्पादन क्षमता और हमारे खेती के क्षेत्र के सामर्थ्य का प्रतीक है।

क्या है मामला?
दरअसल, बंगाल के बीरभूम के रामपुरहाट में टीएमसी नेता की हत्या के बाद सोमवार देर रात हिंसा भड़क गई थी। यहां भीड़ ने 10-12 घरों के दरवाजे को बंद कर आग लगा दी। एक ही घर से 8 लोगों के शव निकाले गए हैं। भड़की हिंसा में अब तक कुल 10 लोगों की मौत हो गई है। रामपुरहाट में टीएमसी के उपप्रधान की हत्या का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया।

Koo App

देखें: पीएम @narendramodi कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में बिप्लोबी भारत गैलरी का उद्घाटन करते हुए। लाइव लिंक: https://youtu.be/63Cc94zr98U

View attached media content

- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 23 Mar 2022




लाहौर में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी गई श्रद्धांजलिपा
इस बीच पाकिस्तान में भी बुधवार को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने लाहौर के शादमान चौक पर तीनों शहीदों को पुष्जांपलि अर्पित की, जहां उन्हें 23 मार्च 1931 को फांसी दी गई थी। कार्यक्रम का आयोजन पाकिस्तान के भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा किया गया। तीनों शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद फाउंडेशन के अध्यक्ष इम्तियाज रशीद कुरैशी ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed