फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Inaugurated two metro sections of East-West Bengaluru Metro said Connectivity of IT Hub has improved

PM Modi: बंगलूरू मेट्रो के पूर्व-पश्चिम के दो मेट्रो खंडों का लोकापर्ण, बोले- आईटी हब की कनेक्टिविटी बेहतर हुई

Fri, 20 Oct 2023 01:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 20 Oct 2023 01:30 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का हमारा भारत आज हर क्षेत्र में प्रगति की नई गाथा लिख रहा है। आज का भारत चंद्रयान को चंद्रमा पर उतारकर दुनिया में छाया हुआ है। आज का भारत G20 का इतना शानदार आयोजन करके दुनिया के लिए आकर्षण, उत्सुकता और दुनिया का भारत के साथ जुड़ने का एक नया अवसर बन गया है।

विज्ञापन
PM Modi Inaugurated two metro sections of East-West Bengaluru Metro said Connectivity of IT Hub has improved
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बेंगलुरु मेट्रो के ‘ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर’ के दो हिस्सों का औपचारिक उद्घाटन किया। पीएम ने पूर्व-पश्चिम के दो मेट्रो खंडों यानी बैयप्पनहल्ली को कृष्णराजपुरा और केंगेरी को चैल्लाघट्टा से जोड़ने वाले खंड का लोकापर्ण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज बंगलूरू में मेट्रों की दो लाइनों को भी देश को समर्पित किया गया है। इससे बेंगलुरु के आईटी हब की कनेक्टिविटी और बेहतर हुई है। बेंगलुरु में हर रोज लगभग 8 लाख लोग मेट्रो से सफर कर रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का हमारा भारत आज हर क्षेत्र में प्रगति की नई गाथा लिख रहा है। आज का भारत चंद्रयान को चंद्रमा पर उतारकर दुनिया में छाया हुआ है। आज का भारत G20 का इतना शानदार आयोजन करके दुनिया के लिए आकर्षण, उत्सुकता और दुनिया का भारत के साथ जुड़ने का एक नया अवसर बन गया है। आज का भारत एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा पदक जीतकर दिखाता है। आज का भारत अपने दम पर 5G लॉन्च करता है और उसे देश के कोने-कोने में ले जाता है। आज का भारत दुनिया में सबसे ज्यादा डिजिटल लेन-देन करता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यातायात के लिए हम जल, थल, नभ और अंतरिक्ष हर दिशा में प्रयास कर रहे हैं। आज देश की नदियों में 100 से अधिक वाटर-वे बन रहे हैं। इनमें सबसे बड़ा जलमार्ग मां गंगा के जल प्रवाह में बनारस से लेकर हल्दिया तक बन रहा है। हाल ही में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज गंगा विलास ने भी 3,200 किमी की दूरी तय करके रिकॉर्ड बनाया है। आधुनिक एक्सप्रेस वे का जाल बिछाने के लिए भारत सरकार 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर रही है। नमो भारत जैसी ट्रेन हो या मेट्रो ट्रेन हो, इन पर भी 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि फसल कटने के बाद जो अवशेष बचते हैं, उनका भी लाभ हमारे किसानों को मिले, इस पर भी हमारी सरकार काम कर रही है। इसके लिए पूरे देश में बायोफ्यूल और इथेनॉल यूनिट लगाई जा रही है। 9 वर्ष पहले की तुलना में आज देश में 10 गुना अधिक इथेनॉल उत्पादन हो रहा है। इस उत्पादन से अब तक लगभग 65,000 करोड़ रुपये हमारे किसानों की जेब में गए हैं। भारत सरकार ने रबी फसलों की MSP पर बड़ी वृद्धि की है। इससे हमारे किसानों के पास अतिरिक्त पैसा आएगा। 2014 में गेंहू का जो MSP 1,400 रुपये क्विंटल था, वो अब 2,000 के पार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed