फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Inaugurated Kalika Mata Temple on Pavagadh Hill

PM Modi In Gujarat: पीएम मोदी ने किया कालिका माता मंदिर का उद्घाटन, 500 साल पहले सुल्तान बेगड़ा ने नष्ट कर दिया था शिखर

Sat, 18 Jun 2022 08:50 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 18 Jun 2022 08:50 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने कहा, आज भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गौरव फिर से स्थापित हो रहे हैं। आज नया भारत अपनी आधुनिक आकांक्षाओं के साथ-साथ अपनी प्राचीन धरोहर और प्राचीन पहचान को उसी उमंग और उत्साह के साथ जी रहा है।

विज्ञापन
PM Modi Inaugurated Kalika Mata Temple on Pavagadh Hill
वडोदरा में पीएम मोदी का संबोधन - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में हैं। उन्होंने पावागढ़ पहाड़ी पर पुनर्विकसित कालिका माता मंदिर का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने मंदिर पर एक पारंपरिक झंडा भी फहराया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा आज सदियों बाद पावागढ़ मंदिर में एक बार फिर से मंदिर के शिखर पर ध्वज फहरा रहा है। यह शिखर ध्वज केवल हमारी आस्था और आध्यात्म का ही प्रतीक नहीं है। यह शिखर ध्वज इस बात का भी प्रतीक है कि सदियां बदलती हैं, युग बदलते हैं, लेकिन आस्था का शिखर शाश्वत रहता है।  प्रधानमंत्री ने कहा, आज भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गौरव फिर से स्थापित हो रहे हैं। आज नया भारत अपनी आधुनिक आकांक्षाओं के साथ-साथ अपनी प्राचीन धरोहर और प्राचीन पहचान को उसी उमंग और उत्साह के साथ जी रहा है। हर भारतीय उस पर गर्व कर रहा है।  उन्होंने कहा, पहले पावागढ़ की यात्रा कठिन थी, लोग कहते थे कि कम से कम जीवन में एक बार माता के दर्शन हो जाएं। आज यहां बढ़ रही सुविधाओं ने मुश्किल दर्शन को सुलभ कर दिया। अब बच्चे, जवान, बुजुर्ग, दिव्यांग आसानी से मां के चरणों में आकर भक्ति और प्रसाद का लाभ ले सकते हैं। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने वडोदरा में लोगों को किया संबोधित
इसके बाद पीएम मोदी वडोदरा में गुजरात गौरव अभियान में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के तेज विकास के लिए महिलाओं का तेज विकास, उनका सशक्तिकरण उतना ही जरूरी है। आज भारत, महिलाओं की आवश्यकताओं, उनका आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बना रहा है, निर्णय ले रहा है।
विज्ञापन


डबल इंजन की सरकार ने पिछले 8 वर्षों में महिलाओं को सशक्त बनाया
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार ने पिछले 8 वर्षों में महिलाओं को सशक्त बनाया है। उनका सशक्तिकरण भारत के विकास के लिए अनिवार्य है। आज सेना से लेकर खदान तक महिला कल्याण को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वडोदरा मां की तरह संस्कार देने वाला शहर: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि वडोदरा मातृशक्ति के उत्सव के लिए एक उपयुक्त नगर है क्योंकि यह मां की तरह संस्कार देने वाला शहर है, वडोदरा संस्कार की नगरी है। ये शहर हर प्रकार से यहां आने वालों को संभालता है, सुख-दुख में साथ देता है और आगे बढ़ने के अवसर देता है। 

महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमने महिलाओं के जीवन चक्र के हर पड़ाव को ध्यान में रखते हुए अनेक नई योजनाएं बनाई हैं। महिलाओं का जीवन आसान बनें, उनके जीवन से मुश्किलें कम हो, उन्हें आगे बढ़ने के ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलें, ये हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है।

गुजरात में पंचायती राज संस्थाओं में 50% आरक्षण महिलाओं के लिए: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात देश के उन राज्यों में है जहां पंचायती राज संस्थाओं में 50% आरक्षण महिलाओं के लिए है। ग्रामीण बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए गुजरात में जब हम स्वर्ण जयंती मना रहे थे, उस समय हमनें मिशन मंगलम शुरू किया था।

500 साल पहले सुल्तान बेगड़ा ने नष्ट कर दिया था मंदिर

  • पावागढ़ पहाड़ी पर स्थित इस 11वीं शताब्दी के मंदिर के शिखर को लगभग 500 साल पहले सुल्तान महमूद बेगड़ा ने नष्ट कर दिया था। मंदिर के पुनर्विकास (रिडेवलपमेंट) के हिस्से के रूप में इसे अब बहाल कर दिया गया है। 
  • प्रधानमंत्री शनिवार पुनर्विकसित महाकाली मंदिर का उद्घाटन करेंगे। मंदिर के ट्रस्टी अशोक पंड्या ने बताया कि वह नवनिर्मित शिखर पर पारंपरिक लाल झंडा फहराएंगे। 
  • मंदिर, चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क के भीतर स्थित है। यह यूनेस्कों के विश्व धरोहर स्थलों में भी शामिल है और प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। ऐसा माना जाता है कि ऋषि विश्वामित्र ने पावागढ़ में देवी कालिका की मूर्ति को स्थापित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed