फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi In Daman Speech lays foundation stone for development works hindi news Updates

PM Modi Daman Visit: दमन की यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी, हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

Fri, 05 Jun 2026 08:43 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमन Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 05 Jun 2026 08:43 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने दमन में विकास योजनाओं की शुरुआत की और देश की 7.7 फीसदी विकास दर को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने स्वास्थ्य, सौर ऊर्जा और पर्यटन में हुए सुधारों की जानकारी दी। साथ ही लक्षद्वीप में नए बंदरगाहों और दमन में नमो अस्पताल की सौगात दी।

विज्ञापन
PM Modi In Daman Speech lays foundation stone for development works hindi news Updates
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरत में अपना कार्यक्रम खत्म करने के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी दमन की यात्रा पर पहुंचे हैं। उन्होंने वहां नमो हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। दमन में कुल 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री ने दमन से ही केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के लिए भी बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने करीब 885 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इन योजनाओं के तहत लक्षद्वीप के कल्पेनी और कदमत द्वीपों पर बंदरगाहों का विकास होगा। इन परियोजनाओं से दमन और लक्षद्वीप दोनों क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। 
विज्ञापन


संबोधन में क्या बोले पीएम?
परियोजनाओं की शुरुआत के बाद पीएम मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने दमन को 'मिनी इंडिया' का जीता-जागता उदाहरण बताया। पीएम ने कहा कि यहां अलग-अलग क्षेत्रों के लोग रहते हैं। यह पूरे भारत की एक सुंदर झलक है। दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव के लोगों ने दशकों से विकास के सपने देखे थे। पिछली पीढ़ियां इन सपनों को पूरा होते नहीं देख पाईं। लेकिन आज की पीढ़ी इन सपनों को सच होते देख रही है। पीएम ने कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और शहरी बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई परियोजनाओं की शुरुआत की। इनसे युवाओं के लिए नए अवसर तैयार होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  'मेरे रिकॉर्ड आपने तोड़ दिए': सूरत में बोले PM मोदी- 1987 में राजनीति में आया, तब से विजय यात्रा चल ही रही है
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने देश की जीडीपी पर जताई खुशी
संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट पर भी प्रतिक्रिया दी और देश की आर्थिक मजबूती पर खुशी जताई। पीएम मोदी ने कहा, आज जो आंकड़े सामने आए हैं, उनसे साफ है कि भारत की अर्थव्यवस्था की नींव कितनी मजबूत है। वर्ष 2025-26 में, यानी जो वित्त वर्ष पूरा हुआ है, इसमें भारत ने 7.7 फीसदी की विकास दर हासिल की है। 31 मार्च को खत्म हुए पिछली तिमाही में भारत की ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी रही है। ये दुनिया में तेज गति से आगे बढ़ने वाली इकोनॉमी है। हर भारतीय को गर्व का एहसास हो, ऐसी है देश के आर्थिक विकास की गति। पीएम ने आगे कहा, बुनियादी ढांचे के विस्तार और गरीब कल्याण योजनाओं से भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है। पीएम ने भरोसा दिया कि देश 'रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म' के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ता रहेगा।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पीएम ने बताया कि इस केंद्र शासित प्रदेश की सरकारी इमारतों में 100 प्रतिशत सौर ऊर्जा का इस्तेमाल हो रहा है। दीव में दिन की बिजली की पूरी जरूरत सोलर पावर से ही पूरी होती है। अब घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने की पहल शुरू हुई है। 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम के तहत यहां करीब 1 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं।


ये भी पढ़ें: PM Modi on GDP: 'रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की राह पर भारत'; कहा- वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था मजबूत

स्वास्थ्य के क्षेत्र में पीएम ने आयुष्मान कार्ड की सफलता का जिक्र किया। इसके तहत गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। मिशन इंद्रधनुष से बच्चों का टीकाकरण 60 प्रतिशत से बढ़कर करीब 90 प्रतिशत पहुंच गया है। सिलवासा के बाद अब दमन में भी नमो अस्पताल की सुविधा मिल रही है। यहां मेडिकल कॉलेज के साथ पोस्ट-ग्रेजुएट की पढ़ाई भी शुरू हो गई है।

समुद्री अर्थव्यवस्था (ब्लू इकोनॉमी) को मजबूत करने के लिए लक्षद्वीप के कल्पेनी और कदमत द्वीपों में आधुनिक पोर्ट की नींव रखी गई है। पर्यटन के क्षेत्र में भी यह इलाका तेजी से बढ़ रहा है। यहां पर्यटकों की संख्या 2021 में छह लाख थी, जो 2025 में बढ़कर लगभग 50 लाख पहुंच गई है। 'देखो अपना देश' जैसी पहलों से हेरिटेज, बीच और इको टूरिज्म को नई ऊर्जा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed