{"_id":"6a22b774f96f80471b0b19f9","slug":"you-broke-my-records-pm-modi-surat-speech-started-politics-in-1987-journey-of-victory-continue-know-details-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेरे रिकॉर्ड आपने तोड़ दिए': सूरत में बोले PM मोदी- 1987 में राजनीति में आया, तब से विजय यात्रा चल ही रही है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'मेरे रिकॉर्ड आपने तोड़ दिए': सूरत में बोले PM मोदी- 1987 में राजनीति में आया, तब से विजय यात्रा चल ही रही है
Fri, 05 Jun 2026 05:18 PM IST
Jyoti Bhaskar
एएनआई / पीटीआई, हजीरा (गुजरात)।
एएनआई / पीटीआई, हजीरा (गुजरात)।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Fri, 05 Jun 2026 05:18 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सूरत में अपने शुरुआती राजनीतिक जीवन को याद किया। गुजरात के निकाय चुनाव में भाजपा को मिली सफलता में टूटे रिकॉर्ड्स का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने स्थानीय जनता को समर्थन देने के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने गत ढाई दशक के दौरान सरकारी स्तर पर किए गए प्रयासों को भी रेखांकित किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी के भाषण का अंश
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजनीति के अपने शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने सूरत के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि वे इस बात को लेकर खास उत्साहित हैं कि यहां के लोगों ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया। पीएम मोदी ने कहा, सूरत से 1987 में शुरू हुई उनकी राजनीतिक विजय की यात्रा लगातार जारी है। प्रधानमंत्री ने भाषण के दौरान और किन बातों पर को रेखांकित किया? इस खबर में जानिए
विज्ञापन
पीएम मोदी ने क्यों कहा- मेरे रिकॉर्ड भी आप सबने तोड़ दिए
गत दिनों गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को मिली सफलता का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, गुजरात के लोगों ने भाजपा का इतना समर्थन किया कि पुराने सारे रिकॉर्ड टूट गए। पीएम मोदी ने कहा, मैं आज ज्यादा खुश इसलिए भी हूं कि मेरे रिकॉर्ड भी आप सबने तोड़ दिए। मैं राजनीति में बहुत देर से आया था। शायद 1987 में मैं पॉलिटिक्स में आया। उसके बाद सूरत, अहमदाबाद में निकाय चुनाव मेरा पहला चुनाव था। पहले ही चुनाव में भारी विजय मिली। तबसे लेकर आज तक विजय की यात्रा चल ही रही है।
विज्ञापन
'गुजरात की जनता ने हमारे सेवाभाव को अपना समर्थन दिया'
प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया के लोकतांत्रिक समाज में ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि किसी दल को इतने लंबे समय तक जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिले। सेवा का अवसर मिलना बहुत बड़ी बात है। सूरत और नवसारी के अनेक चुने हुए जनप्रतिनिधि आज इस कार्यक्रम में मौजूद हैं। सभी को शुभकामनाएं। गुजरात की जनता ने हमारे सेवाभाव को अपना समर्थन दिया है, ये बात सभी को याद रखनी चाहिए। ये प्रचंड विजय सेवा के मिशन को विस्तार देने के लिए है। हम सभी को और अधिक परिश्रम करना है। हमारा संकल्प विकसित गुजरात, विकसित भारत है। इस संकल्प को सेवा के भाव से समर्पित होकर सिद्ध करना है।
विज्ञापन
सूरत मात्र शहर नहीं ये स्पिरीट है
पीएम मोदी ने कहा, 'जब मैं कहता हूं कि सूरत मात्र शहर नहीं स्पिरीट है तो इसके पीछे मेरा दृढ़ विश्वास है। जो शहर हिंदुस्तान में लगातार स्वच्छता के अवॉर्ड हासिल कर रहा है, उसके मन में भी स्वाभाविक रूप से आ सकता है कि यार बहुत हुआ, बहुत अवॉर्ड जीत लिए। लेकिन सूरत आज भी सफाई अभियान को प्राथमिकता देता है, इसलिए मैं कहता हूं कि सूरत मात्र शहर नहीं ये स्पिरीट है।'
ये भी पढ़ें- PM Modi In Gujarat: सूरत में औद्योगिक परिसर के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, हजीरा में बनी है एल एंड टी की इकाई
बीते ढाई दशक में निरंतर प्रयास किए गए
प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी प्लेग जैसी महामारी झेल चुका सूरत आज स्वच्छता के लिए पहचाना जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि बीते ढाई दशक में निरंतर प्रयास किए गए हैं। इसका श्रेय जनता के साथ-साथ अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि सभी लोगों को जाता है।