फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will Dhanush enter Tamil Nadu politics Heavy rain fails to dampen fans enthusiasm women turn out to see him

तमिलनाडु की राजनीति में उतरेंगे धनुष?: भारी बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जुनून, धनुष को देखने उमड़ीं महिलाएं

Sun, 25 Oct 2026 02:03 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 25 Oct 2026 02:03 PM IST
सार

फैन क्लब को कल्याणकारी संगठन में बदलने के बाद अभिनेता धनुष रविवार को महिला विंग के साथ बैठक करेंगे। इस बीच, राजनीति में आने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
Will Dhanush enter Tamil Nadu politics Heavy rain fails to dampen fans enthusiasm women turn out to see him
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार धनुष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार धनुष रविवार को चेन्नई में अपने फैन क्लब की महिला विंग के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। एक निजी कॉलेज में होने वाली इस बैठक को लेकर उनके प्रशंसकों में काफी उत्साह है। वहीं, हाल के दिनों में उनके फैन क्लब में हुए बदलावों के बाद धनुष के राजनीति में आने की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


फैन क्लब को दिया नया रूप
धनुष के प्रशंसक संगठन का नाम पहले 'धनुष नरपनी मंद्रम' था, जिसे अब बदलकर 'धनुष नरपनी इयक्कम' कर दिया गया है। संगठन को अब एक कल्याणकारी आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने की तैयारी है। हाल ही में कोयंबटूर में हुई पदाधिकारियों की बैठक में इस बदलाव को औपचारिक रूप दिया गया। इसका मकसद प्रशंसकों को एकजुट कर समाजसेवा से जुड़े कामों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


नए लोगो के साथ संगठन की नई शुरुआत
संगठन ने अपना नया लोगो भी जारी किया है। इसमें धनुष हाथ जोड़कर खड़े नजर आ रहे हैं। उनके पीछे एक बड़ा लाल सितारा बना है, जबकि पूरी तस्वीर को लाल और सफेद रंग के गोल घेरे में रखा गया है। संगठन के इस नए स्वरूप को उनके प्रशंसकों के बीच एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या राजनीति में उतरेंगे धनुष?
धनुष ने अभी तक राजनीति में आने या अपनी पार्टी बनाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, फैन क्लब को एक संगठित कल्याणकारी आंदोलन में बदलने के बाद तमिलनाडु में इस बात को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि अभिनेता भविष्य में राजनीति का रुख कर सकते हैं। फिलहाल, संगठन का जोर सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियों पर बताया जा रहा है। ऐसे में रविवार की बैठक पर भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

बारिश के बीच भी फैंस का उत्साह कम नहीं
चेन्नई में भारी बारिश के बावजूद धनुष की महिला प्रशंसक उनसे मिलने के लिए पहुंचीं। विल्लीवाक्कम से आईं सोफिया ने पीटीआई वीडियो से बातचीत में बताया कि उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन बारिश में आने की सबसे बड़ी वजह धनुष को करीब से देखना था। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि अभिनेता बैठक में क्या बात करेंगे, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि उनकी बातें उपयोगी होंगी।


ये भी पढ़ें: जयशंकर की दो टूक: आतंकवाद को पालने वाले देशों पर कसे शिकंजा, युद्ध नहीं बातचीत से निकलेगा शांति का रास्ता

पहली बार सामने से देखेंगे अपना पसंदीदा सितारा
पेरम्बूर की हन्ना ने बताया कि उन्होंने धनुष की कई फिल्में देखी हैं, लेकिन पहली बार उन्हें सामने से देखने का मौका मिल रहा है। इसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। वहीं, त्रिप्लिकेन की भानुप्रिया ने कहा कि वह बचपन से ही धनुष की फिल्मों की प्रशंसक रही हैं और उन्हें देखने के लिए काफी समय से उत्सुक थीं। फिलहाल, इस बैठक को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। अब देखना होगा कि धनुष महिला विंग के सदस्यों से बातचीत के दौरान किन मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed