{"_id":"6a22e8e5935bbcc86b0e68fd","slug":"pm-modi-on-indian-gdp-growth-daman-speech-highlight-economic-development-reform-express-amid-global-crisis-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi on GDP: 'रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की राह पर भारत'; कहा- वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था मजबूत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi on GDP: 'रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की राह पर भारत'; कहा- वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था मजबूत
Fri, 05 Jun 2026 08:49 PM IST
Jyoti Bhaskar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमन।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमन।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Fri, 05 Jun 2026 08:49 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बताया। उन्होंने चौथी तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ रेट का जिक्र करते हुए कहा कि आज एक सुखद खबर आई है। आज जो आंकड़े सामने आए हैं, उनसे साफ है कि भारत की अर्थव्यवस्था की नींव कितनी मजबूत है। वर्ष 2025-26 में भारत ने 7.7 प्रतिशत की ग्रोथ रेट हासिल की है। पीएम मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर और क्या बातें कहीं? जानिए इस खबर में
विज्ञापन
दमन दौरे पर पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दमन दौरे पर देश की आर्थिक वृद्धि दर को लेकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा, दिल्ली से रवाना होने के बाद अब से कुछ ही देर पहले जीडीपी ग्रोथ रेट के आंकड़े सामने आए हैं। दमन के लोगों के साथ खुशी साझा करने की बात पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, अभी जो खबर और आंकड़े सामने आए हैं, वो सचमुच प्रसन्नता देने वाली है। मैं चाहता हूं कि ये खुशी आपके साथ बांटूं।
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था पर क्या बोले पीएम?
पीएम मोदी ने कहा, आज जो आंकड़े सामने आए हैं, उनसे साफ है कि भारत की अर्थव्यवस्था की नींव कितनी मजबूत है। वर्ष 2025-26 में, यानी जो वित्त वर्ष पूरा हुआ है, इसमें भारत ने 7.7 फीसदी की विकास दर हासिल की है। 31 मार्च को खत्म हुए पिछली तिमाही में भारत की ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी रही है। ये दुनिया में तेज गति से आगे बढ़ने वाली इकोनॉमी है। हर भारतीय को गर्व का एहसास हो, ऐसी है देश के आर्थिक विकास की गति।
विज्ञापन
पीएम ने विकास कार्यों किया रेखांकित
प्रधानमंत्री ने देश में हो रहे विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए कहा, आज देश में बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया जा रहा है। गरीब कल्याण को लेकर बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। इन सारे प्रयासों का नतीजा है कि देश बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है। दुनिया संकटों में घिरी है। सारी दुनिया की अर्थव्यवस्था सवालिया निशानों से घिरी है। वैश्विक संकट के बुरे से बुरे दौर में भी 140 करोड़ देशवासियों के सामूहिक प्रयासों से भारत खुद को संभालने के साथ-साथ सबसे आगे रहने में इसके प्रयास सफल हो रहे हैं। देशवासियों को आर्थिक क्षेत्र की नई ऊंचाई प्राप्त करने के लिए बधाई।
विज्ञापन
रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के रास्ते पर भारत
पश्चिम एशिया में तीन महीने से अधिक समय से जारी ईरान और अमेरिका के टकराव का जिक्र किए बिना पीएम मोदी ने कहा, 'मैं देश को फिर आश्वस्त करता हूं कि देश दुनियाभर में चल रहे संकटों का सामना करते हुए, रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के रास्ते पर ऐसे ही दृढ़ संकल्प के साथ तेज गति से आगे बढ़ता ही रहेगा। ये मेरी देशवासियों को गारंटी है।'
ये भी पढ़ें- PM Modi Daman Visit: दमन की यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी, हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात
अमित शाह बोले- मोदी के सुधारों से अर्थव्यवस्था मजबूत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देश की 7.7 फीसदी जीडीपी वृद्धि पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुधारों से आर्थिक समृद्धि बढ़ रही है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। शाह ने एक्स पर बताया कि मोदी की नीतियां देश को हर चुनौती से सुरक्षित निकाल रही हैं।