फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi, his New Zealand counterpart agree to advance bilateral ties

India-New Zealand: पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के समकक्ष से की फोन पर बात, द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा

Sat, 20 Jul 2024 04:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 20 Jul 2024 04:32 PM IST
सार

India-New Zealand: पीएमओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने इस बात पर गौर किया कि भारत और न्यूजीलैंड के संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के बीच करीबी संबंधों पर आधारित हैं। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को आने वाले वर्षों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। 

विज्ञापन
PM Modi, his New Zealand counterpart agree to advance bilateral ties
नरेंद्र मोदी, क्रिस्टोफर लक्सन - फोटो : एएनआई/एक्स/@chrisluxonmp

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने न्यूजीलैंड के समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन से फोन पर बातचीत की। इस दौरान लक्सन ने उन्हें लोकसभा चुनाव में दोबारा जीत पर बधाई दी। दोनों नेता व्यापार और आर्थिक सहयोग, पशुपालन, फार्मस्यूटिकल्स, शिक्षा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए। 

विज्ञापन


पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) की ओर से आज एक बयान जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि दोनों नेताओं ने इस बात पर गौर किया कि भारत और न्यूजीलैंड के संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के बीच करीबी संबंधों पर आधारित हैं। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग को आने वाले वर्षों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। 
विज्ञापन


इसमें आगे कहा गया, दोनों नेता व्यापार और आर्थिक सहयोग, पशुपालन, फार्मास्यूटिकल्स, शिक्षा, अंतरिक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासियों के हितों की देखबाल के लिए लक्सन को धन्यवाद दिया। वहीं लक्सन ने उनकी सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर पर्यासों का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, मैं प्रधानमंत्री क्रिसोटफर लक्सन को उनकी फोन कॉल और गर्मजोशी से बधाई के लिए धन्यवाद देता हूं। हमने भारत और न्यूजीलैंड के बीच उन संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के आपसी संबंधों में निहित हैं। न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा और भलाई के लिए मैं उनकी सराहना करता हूं।  

हाल के लोकसभा चुनावों में जीत के बाद मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed