फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi himself preparing blueprint to counter outrage over currency ban

नोट बंदी पर नाराजगी दूर करने का खुद पीएम मोदी खींच रहे हैं खाका 

Tue, 22 Nov 2016 06:12 AM IST
हिमांशु मिश्र/ नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/ नई दिल्ली Updated Tue, 22 Nov 2016 06:12 AM IST
विज्ञापन
pm modi himself preparing blueprint to counter outrage over currency ban
- फोटो : ANI
नोट बंदी के फैसले से सख्ती से डटी मोदी सरकार को इसके कारण लोगों को हो रही परेशानी और नाराजगी का अंदाजा है। लोगों की नाराजगी दूर करने और इस फैसले की सार्थकता सिद्घ करने के लिए मोदी सरकार राहत की बरसात करने की तैयारी में है। इसका खाका खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खींच रहे हैं। इस क्रम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सरकार किसानों और बुनकरों को राहत देने के लिए बड़ी घोषणा की तैयारियों में जुटी है। 
विज्ञापन


इसके अलावा एक फरवरी को पेश होने वाले आम बजट में जनकल्याण योजनाओं और ढांचागत सुविधा क्षेत्र में बजटीय आावंटन में बड़ी बढ़ोत्तरी की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। किसानों को बीज खरीद में पुराने नोट के इस्तेमाल की इजाजत भी इसी राहत का हिस्सा है। गौरतलब है कि नोट बंदी के फैसले के कारण बैंकों में 5 लाख करोड़ से अधिक की नकदी जमा हुई है। सरकार को नकदी में अभी कई गुणा बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। 
विज्ञापन


सरकार के एक वरिष्ठï मंत्री के मुताबिक ज्यादातर लोग नोट बंदी के फैसले के साथ हैं। निश्चित रूप से इस कारण हुई परेशानी से नाराजगी भी बढ़ी है। ऐसे में चुनौती इस फैसले की सार्थकता सिद्घ करने और इस फैसले का सकारात्मक नतीजा सामने लाना है। इस फैसले से बैंकों में भारी संख्या में नकदी जमा हुई है। इसलिए बड़ा और सकारात्मक संदेश देने के लिए सरकार किसानों और बुनकरों को बड़ा राहत देने का जल्द फैसला करेगी। इसके जरिए सरकार यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि अगर नकदी आई है तो इसका इस्तेमाल उस वर्ग के लिए हो रहा है जिसे राहत की बड़ी जरूरत है। इस क्रम में यूपी चुनाव से पहले कई बड़ी और अहम घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत किस तरह की हो और इसे देने का तरीका क्या हो, इसका खाका खुद प्रधानमंत्री खींच रहे हैं। इसलिए यूपी चुनाव से पहले कई अहम घोषणाओं के बाद इसका व्यापक प्रभाव आम बजट पर दिखेगा। आम बजट में मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, आधारभूत संरचना विकास क्षेत्र में पैसा बरसेगा। जन धन योजना के तहत भी बड़ा लाभ दिए जाने का भी खाका खींचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed