{"_id":"62f512b8e815fa7c9d15f036","slug":"pm-modi-has-written-a-letter-to-former-vice-president-venkaiah-naidu-praising-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Writes To Naidu: पीएम मोदी ने नायडू को लिखी चिट्ठी, आचार्य विनोबा भावे से की तुलना, कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Writes To Naidu: पीएम मोदी ने नायडू को लिखी चिट्ठी, आचार्य विनोबा भावे से की तुलना, कही यह बात
Thu, 11 Aug 2022 08:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 11 Aug 2022 08:01 PM IST
सार
राज्यसभा की अध्यक्षता का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि वेंकैया नायडू हमेशा संसदीय अनुशासन और परंपराओं के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने पत्र में कहा कि जब भी अनुचित व्यवधान या संसद की गरिमा को किसी भी तरह से कम किया गया था तो उससे होने वाली आपकी व्यक्तिगत पीड़ा और परेशानी के बारे में मैं जानता हूं।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के नए उपराष्ट्रपति के रूप में जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को शपथ ले ली है, जिसके साथ ही एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल समाप्त हो गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की सराहना की है। पीएम मोदी ने अपने पत्र में विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की सराहना की है। तीन पन्नों के इस पत्र में उन्होंने वेंकैया नायडू की तुलना आचार्य विनोबा भावे से की है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को लिखा पत्र
पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को लिखे गए इस पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेंकैया नायडू के साथ बिताए गए पलों, उनसे मिलने वाले अनुभवों और सीखों के साथ ही कई अन्य पहलुओं के बारे में चर्चा की है। उन्होंने पत्र में लिखा कि "आपकी ऊर्जा संक्रामक है। इसे आपकी बुद्धि और ज्ञान में देखा जा सकता है। आपके वन-लाइनर्स की सभी लोगों द्वारा प्रशंसा की जाती है। अभिव्यक्ति हमेशा से आपकी सबसे बड़ी ताकत रही है।"
विज्ञापन
पत्र में वेंकैया नायडू की जीवन यात्रा को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नेल्लोर की छोटी गलियों से लेकर उपराष्ट्रपति पद तक, आपकी यात्रा एक उत्कृष्ट और प्रेरक यात्रा रही है। जब भी कोई चुनौती आपके सामने आई तो उसने आपके काम को और भी साहस के साथ करने के आपके संकल्प को मजबूत किया।
विज्ञापन
विनोबा भावे से की तुलना
पत्र में उन्होंने नायडू की सराहना करते हुए लिखा कि 'वाकपटुता' आपकी सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। आचार्य विनोबा भावे जी की लेखनी ने हमेशा उन्हें (मोदी) प्रभावित किया है। उन्हें कम और सटीक शब्दों में अपनी बात कहना आता था और मैं जब भी आपको सुनता हूं तो वहीं समझदारी नजर आती है।
राज्यसभा की अध्यक्षता का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि वेंकैया नायडू हमेशा संसदीय अनुशासन और परंपराओं के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने पत्र में कहा कि जब भी अनुचित व्यवधान या संसद की गरिमा को किसी भी तरह से कम किया गया था तो उससे होने वाली आपकी व्यक्तिगत पीड़ा और परेशानी के बारे में मैं जानता हूं। पीएम ने कहा कि जब भी आप इसके बारे में बात करते थे, तो आपकी आवाज में गहरा दर्द होता था। जो हमारे देश और संसद की जीवंतता के बारे में आपकी चिंता व्यक्त करता था।
शानदार ढंग से की सदन की अध्यक्षता
पीएम मोदी ने अपने पत्र की शुरुआत में वेंकैया नायडू को जहां 'रक्षाबंधन' की बधाई दी है। वहीं, उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति को 'वेंकैया गुरु' कहकर संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्यसभा के सभापति के रूप में नायडू ने शानदार ढंग से सदन की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि यह देखकर खुशी हुई कि पहली बार सदस्यों, महिलाओं और युवा सदस्यों को खुद को व्यक्त करने के अधिक अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता और विपक्षी बेंच में नेताओं के साथ आपके मधुर संबंधों ने सदन में सौहार्द की भावना को आगे बढ़ाया।
पीएम मोदी ने अपने पत्र में कहा कि आपके सभापति रहते हुए राज्यसभा की उत्पादकता में भी रिकॉर्ड बढ़त हुई। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि अनुच्छेद 370 और 35 (ए) पर कानून (अनुच्छेद 370 के कुछ वर्गों को निरस्त करने से संबंधित) जो पहली बार राज्यसभा में पेश किए गए थे। उन्होंने आपको बहुत गौरवान्वित किया होगा।
पार्टी में भी सक्रिय रूप से किया काम
भाजपा संगठन में नायडू के कार्यकाल को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह यादगार भी रहा है। पीएम ने कहा कि कहने की जरूरत नहीं है कि संगठनात्मक मामलों में आपकी रुचि ने प्रत्येक कार्यकर्ता (कार्यकर्ता) को सक्रिय कर दिया। आपने पार्टी में सिस्टम को मजबूत करने के प्रयास किए और अधिक पार्टी कार्यालय स्थापित करके, यह सुनिश्चित किया कि वे सार्वजनिक सेवा के सक्रिय केंद्र हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि उपराष्ट्रपति के रूप में आपके व्यापक मंत्री अनुभव और विधायी ज्ञान के साथ शासन के मुद्दों की आपकी उद्देश्यपूर्ण समझ बेहद समृद्ध थी। आपने हर विषय को 'नेशन फर्स्ट' के चश्मे से देखा और फिर अपने विचार दिए।