PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी ने नर्मदा जिले में भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, देवमोगरा मंदिर में की पूजा
PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी गुजरात के दौरे पर पहुंच गए हैं, सबसे पहले उन्होंने सूरत के अंत्रोली इलाके में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का जायजा लिया है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नर्मदा जिले मे एक रोड शो किया और देवमोगरा मंदिर में पूजा-अर्चना भी की है। पीएम मोदी ने जिले में भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं, जहां वे कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। अपने गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी सबसे पहले सूरत पहुंचे हैं, जहां उन्होंने अंत्रोली इलाके में बन रहे बुलेट ट्रेन स्टेशन का जायजा भी लिया है। पीएम मोदी ने मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (एमएएचएसआर) की प्रगति की भी समीक्षा की है। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर लगभग 508 किलोमीटर लंबा है, जिसमें 352 किलोमीटर हिस्सा गुजरात और दादरा व नगर हवेली में और 156 किलोमीटर महाराष्ट्र में है। यह कॉरिडोर साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोईसर, विरार, ठाणे और मुंबई समेत प्रमुख शहरों को जोड़ेगा।
नर्मदा जिले में रोड शो और देवमोगरा मंदिर में पूजा-अर्चना
पीएम मोदी ने अपने इस दौरे के दौरान राज्य के नर्मदा जिले में एक रोड शो भी किया।
#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi conducts a roadshow in Narmada.
विज्ञापन
(Video: ANI/DD) pic.twitter.com/uwtHAzsXDc — ANI (@ANI) November 15, 2025
इसके बाद उन्होंने जिले के देवमोगरा मंदिर में पूजा-अर्चना भी की, इस दौरान राज्य मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल उनके साथ मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नर्मदा में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की।#WATCH गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नर्मदा के देवमोगरा मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन विज्ञापन
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/9B5KY6XWQQ — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 15, 2025
#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi pays floral tribute to freedom fighter Birsa Munda, in Narmada.
— ANI (@ANI) November 15, 2025
(Video: ANI/DD) pic.twitter.com/1azMaGt35h
यह भी पढ़ें - MHA on Nowgam Blast: गृह मंत्रालय ने कहा- विस्फोट के कारणों की पड़ताल जारी, फरीदाबाद से जब्त सामान में धमाका
गुजरात को 9700 करोड़ रुपये की सौगात
पीएम मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दौरान जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में भी शिरकत की। इस दौरान प्रधानमंत्री नर्मदा जिले में 9700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इन परियोजनाओं में आदिवासी कल्याण, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और विरासत पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - बिहार के बाद गर्म हुई बंगाल की राजनीति: भाजपा ने किया जीत का दावा, तो TMC ने कुछ इस अनोखे अंदाज में दिया जवाब
इन परियोजनाओं में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीए-जगुआ) के तहत बने एक लाख घरों का गृह प्रवेश शामिल है। इसके अलावा पीएम मोदी लगभग 1900 करोड़ रुपये की लागत वाले 42 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों, डिब्रूगढ़ में असम मेडिकल कॉलेज में एक सक्षमता केंद्र और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए इंफाल में एक जनजातीय अनुसंधान संस्थान भवन का भी उद्घाटन किया।