PM Modi: नवरात्रि के पहले दिन पीएम मोदी ने लोगों को दिया यह सरप्राइज, कहा- सभी लोग उठाएं इसका आनंद
पीएम मोदी ने नवरात्रि की बधाई दी। इसके साथ ही शक्ति देने वाली मां दुर्गा से प्रार्थना की कि सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। आज पहला दिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी और उनकी खुशी एवं समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने अपने द्वारा लिखे गए गरबा गाने को भी साझा किया।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा, ‘नवरात्रि की शुरुआत आज हो गई है। इस मौके पर पिछले सप्ताह के दौरान मेरे द्वारा लिखे गए गरबा को साझा करते हुए खुशी हो रही है।’ उन्होंने कहा कि गाने की धुन का सभी लोग आनंद लें।
As the auspicious Navratri dawns upon us, I am delighted to share a Garba penned by me during the past week. Let the festive rhythms embrace everyone!
विज्ञापन विज्ञापन
I thank @MeetBros, Divya Kumar for giving voice and music to this Garba.https://t.co/WqnlUFJTXm — Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2023
पीएम मोदी ने गरबे को गाने के लिए मीटब्रोज और दिव्या कुमार को धन्यवाद दिया। उन्होंने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शक्ति देने वाली मां दुर्गा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य लाएं। बता दें, नवरात्रि के दौरान गरबा नृत्य किया जाता है। खासकर गुजरात में इसका चलन ज्यादा है।