फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi gratitude Chandrakant Kulkarni who Donates for Clean India

'स्वच्छ भारत' के लिए पेंशन से लाखों रुपए दे चुका है यह शख्स, पीएम मोदी भी हुए मुरीद

Sun, 26 Jun 2016 03:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 26 Jun 2016 03:24 PM IST
विज्ञापन
PM Modi gratitude Chandrakant Kulkarni who Donates for Clean India
- फोटो : twitter

स्वच्छ भारत अभियान के लिए हर महीने योगदान करने वाले एक शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना मुरीद बना लिया है। शख्स का काम ऐसा है कि जानकर कोई भी सराहे बिना नहीं रहेगा। पीएम मोदी को उसके बारे जब पता चला, तो खुद को रोक नहीं सके और उससे मिलने पहुंच गए। पीएम ने मंच पर सबके सामने उसे और उसके परिवार को सम्मानित किया और आभार जताया।

विज्ञापन


बात चंद्रकांत दामोदर कुलकर्णी की है। कुलकर्णी को बतौर पेंशन 16 हजार रुपए मिलते हैं, लेकिन इस धनराशि से कुलकर्णी पांच हजार रुपए हर महीने स्वच्छ भारत अभियान के लिए निकालते हैं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में रेडियो पर कहा ''कल मैं स्मार्ट सिटी के कार्यक्रम में गया था, जहां मुझे चंद्रकांत कुलकर्णी और उनके परिवार से मिलने का सौभाग्य मिला।'' पीएम मोदी ने कहा ''चंद्रकांत ने मुझे दो लाख साठ हजार की राशि के 52 पोस्ट डेटेड चैक एडवांस में दे दिए, ये क्या छोटी बात है?''
विज्ञापन
विज्ञापन


देश को साफ-सुथरा बनाने के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री की पहल का असर कम ही सही, दिखने लगा है। समाज को स्वच्छ भारत अभियान के लिए चंद्रकांत कुलकर्णी जैसे और लोगों की जरूरत हैं। चंद्रकांत के योगदान की जितनी सराहना की जाए कम है।
  देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed