{"_id":"600cac9a43a5e25c4e106d30","slug":"pm-modi-gives-plot-gift-to-1-6-lakh-original-residents-of-assam-says-to-build-aatmanirbhar-bharat-focus-on-northeast","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने असम के 1.6 लाख मूल निवासियों को दिया प्लॉट का तोहफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने असम के 1.6 लाख मूल निवासियों को दिया प्लॉट का तोहफा
Sun, 24 Jan 2021 04:39 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, शिवसागर
एजेंसी, शिवसागर
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 24 Jan 2021 04:39 AM IST
विज्ञापन
असम के शिवसागर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter@narendramodi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के शिवसागर जिले में 1.6 लाख लोगों को जमीन के पट्टे बांटे और कहा, राज्य के सभी मूल निवासियों को पट्टा देने का लक्ष्य है। जमीन के मालिकाना हक वाला यह पट्टा स्वाभिमान, स्वाधीनता और सुरक्षा की गारंटी देगा।
विज्ञापन
पीएम ने कहा, 'आज असम की सरकार ने आपके जीवन की बड़ी चिंता दूर की है। एक लाख से ज्यादा मूल निवासी परिवारों को भूमि के स्वामित्व का अधिकार मिलने से आपके जीवन की बड़ी चिंता अब दूर हो गई है। पराक्रम दिवस पर उम्मीदों के पूरा होने के साथ ही हमारे राष्ट्रीय संकल्पों की सिद्धि के लिए प्रेरणा लेने का भी अवसर है।'
विज्ञापन
पीएम ने कहा, 'आपका प्यार मुझे बार-बार असम की धरती पर खींच लाता है। असम के मूल निवासियों से जुड़ी खुशियों में शामिल होने आया हूं। असम की आत्मीयता मेरा सौभाग्य है। पहले की सरकारों को कोई चिंता नहीं थी। असम सरकार ने लोगों की चिंता दूर की। असम में जब हमारी सरकार बनी तो उस समय भी यहां करीब-करीब छह लाख मूल निवासी परिवार, जिनके पास जमीन के कानूनी कागज नहीं थे। लेकिन सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में यहां की सरकार ने आपकी इस चिंता को दूर करने के लिए गंभीरता के साथ काम किया।'
विज्ञापन
पीएम ने कहा, ऐतिहासिक बोडो समझौते से अब असम का एक बहुत बड़ा हिस्सा शांति और विकास के मार्ग पर लौट आया है। समझौते के बाद हाल में बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल के पहले चुनाव हुए, प्रतिनिधि चुने गए। अब बोडो टेरिटोरियल काउंसिल विकास और विश्वास के नए प्रतिमान स्थापित करेगी। असम में तेल और गैस से जुड़े बुनियादी ढांचे पर बीते वर्षों में 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया गया है।