फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi gives Deewali Gift to varanasi laying stone of Home Gas Project

दिवाली से पहले वाराणसी को पीएम मोदी का तोहफा

Mon, 24 Oct 2016 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 24 Oct 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
PM Modi gives Deewali Gift to varanasi laying stone of Home Gas Project
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पीएम मोदी के वाराणसी पहुंचते ही राज्यपाल राम नाईक, धर्मेंद्र प्रधान, महेंद्र पांडेय, अनुप्रिया, मनोज सिन्हा, विधायकों और गेल के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।डीएलडब्ल्यू द्वारा मंच के पीछे लगाई गई गैलरी को भी पीएम ने देखा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी पीएम मोदी के साथ में रहे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर शहरी गैस परियोजना और विद्युत परियोजना का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा कि वाराणसी में पाइपलाइन से घरों में गैस पहुंचाने का काम जोरों पर चल रहा है। साथ ही पीएम में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत लड़कियों को पासबुक भी दीं।
विज्ञापन


इससे पहले पीएम मोदी यूपी के महोबा में रैली को संबोधित कर रहे थे। महोबा बुदेलखंड में आता है। पीएम ने रैली से यूपी की सपा सरकार और बसपा पर निशाना साझा। उन्होंने सपा में छिड़ी पारिवारिक कलह पर तंज कसा और कहा कि एक वे हैं कुर्सी को बचाना चाहते हैं, एक वे हैं जो कुर्सी पकड़ना चाहते हैं और हम हैं जो यूपी को बचाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'तीन तलाक पर राजनीति न करें'

PM Modi gives Deewali Gift to varanasi laying stone of Home Gas Project

महोबा में पीएम मोदी ने तीन तलाक के मुद्दे पर बेबाक बात की और जनता से अपील की कि इस मुद्दे को हिंदू-मुस्लिम से जोड़कर न देखें, यह महिलाओं से जुड़ा मुद्दा है। पीएम ने कहा कि उन्हें यह देखकर हैरत होती है कि वोट बैंक की राजनीति कुछ दल मुस्लिम महिलाओं को उनके अधिकार से दूर रखना चाहते हैं।  

साथ ही पीएम में तीन तलाक के मुद्दे पर यह भी कहा कि टीवी बहसों में इसका राजनीतिकरण न करें। महिलाओं का मुद्दा हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा नहीं, बल्कि महिला विकास कल्याण का मुद्दा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed