फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi gave strict instructions to complete the projects of electoral states on time

पीएम मोदी का सख्त निर्देश: चुनावी राज्यों की परियोजनाओं को समय पर किया जाए पूरा

Wed, 08 Sep 2021 12:25 PM IST
Amit Mandal हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली।
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली। Published by: Amit Mandal Updated Wed, 08 Sep 2021 12:25 PM IST
सार

अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में से पीएम का मुख्य फोकस उत्तर प्रदेश होगा।

विज्ञापन
PM Modi gave strict instructions to complete the projects of electoral states on time
pm modi - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंत्रियों को संबंधित राज्यों की परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने खासतौर पर उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत झोंकने का साफ संदेश दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक पीएम ने इसी हफ्ते चुनावी राज्यों से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा के बाद इस आशय का निर्देश जारी किया।

विज्ञापन


पीएम अगले महीने एक बार फिर से चुनावी राज्यों से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सियासी नुकसान की आशंकाओं के बीच पीएम मोदी 14 अगस्त को जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। 
विज्ञापन


अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में से पीएम का मुख्य फोकस उत्तर प्रदेश होगा। दरअसल, कृषि कानून के खिलाफ जारी आंदोलन में जाट बिरादरी की अग्रणी भूमिका के कारण भाजपा के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश में असहज स्थिति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि के बहाने असंतुष्टों को साधने की कोशिश 
हाथरस में मुरसान सियासत के जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह की शख्सियत भाजपा की रणनीति से मेल खाती है। साल 1915 में अफगानिस्तान में भारत का अंतरिम सरकार बनाने वाले राजा सिंह ने साल 1930 में महात्मा गांधी को मोहम्मद अली जिन्ना के प्रति आगाह किया था। तब गांधी को लिखे पत्र में राजा ने जिन्ना को जहरीला सांप बताते हुए उन्हें गले न लगाने की हिदायत दी थी। बाद में उन्होंने अफगानिस्तान में ही आजाद हिंद फौज की गतिविधियां शुरू कराई थी। गौरतलब है कि किसान आंदोलन के जरिए पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से जाट और मुस्लिम बिरादरी को एक साथ लाने की सियासी मुहिम चल रही है। ऐसे में इसे असंतुष्टों को साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। 


विवि का निर्माणकार्य 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य 
विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए राज्य सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए 37 हेक्टेयर सरकारी भूमि प्रस्तावित करने के साथ 10 हेक्टेयर भूमि अलीगढ़ के लोढ़ा तहसील में अधिग्रहित की गई है। इस विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य साल 2022 में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीएम योगी ने साल 2019 में जाट राजा के नाम पर विश्वविद्यालय की घोषणा की थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed