फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi extend his diwali wishes to bureaucracy

दिवाली पर पीएम मोदी की बधाई से नौकरशाही में खुशी

Sat, 28 Oct 2017 12:04 PM IST
संजय मिश्र / अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Oct 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
pm modi extend his diwali wishes to bureaucracy
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इस बार की दिवाली सिर्फ वड़ोदरा के भाजपा कार्यकर्ता गोपालभाई गोहिल के लिए ही खास नहीं रही, बल्कि केंद्र सरकार के नौकरशाहों के लिए भी खास रही। केंद्र के तमाम मंत्रालयों में बैठे नौकरशाहों और उनके परिवार के दिलों में पीएम मोदी ने विशेष जगह बना ली है। दरअसल इस दिवाली पीएम मोदी ने अपने निजी ई मेल से उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं भेजी हैं। 

विज्ञापन


इस अनूठी पहल से केंद्र की नौकरशाही में न सिर्फ पीएम का गुणगान हो रहा है, बल्कि नौकरशाहों के परिवार और रिश्तेदारी में भी इस बात की चर्चा है कि उन्हें त्योहार में याद किया गया। बेशक वड़ोदरा के भाजपा कार्यकर्ता गोपालभाई गोहिल की बातें मीडिया की सुर्खियों में आने से चर्चा में हों, मगर नौकरशाही में पीएम के इस कदम को लेकर गोहिल से कहीं ज्यादा खुशी है।
विज्ञापन


इन्हें भेजी हैं शुभकामनाएं 
पीएम मोदी ने दिवाली से तीन-चार दिन पहले ही केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में काम करने वाले उपसचिव, निदेशक और उससे ऊपर के अधिकारियों को दिवाली की शुभकामनाओं भरा ई कार्ड भेजा है। यह कार्ड सीधे अधिकारियों के निजी मेल पर पीएम मोदी के प्राइवेट मेल से भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: तेजी से वायरल हो रहा PM मोदी और BJP कार्यकर्ता की बातचीत का ऑडियो

अंग्रेजी में भेजे गए इस ई कार्ड पर पीएम मोदी के हिंदी में हस्ताक्षर भी हैं। ई कार्ड में पीएम मोदी ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए इस विशेष दिन के अवसर पर अधिकारी के जीवन में खुशहाली की कामना करते हुए उसके अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की है। 

इतिहास में यह पहला कदम

pm modi extend his diwali wishes to bureaucracy
प्रधानमंत्री मोदी

पीएम मोदी के ई मेल का जिक्र करते हुए एक अधिकारी ने बताया कि इतिहास में यह पहला कदम है कि किसी पीएम ने निदेशक या उपसचिव स्तर के अधिकारी को त्योहार पर बधाई संदेश भेजा है। वाकई में यह बेहद अच्छा प्रयास है। ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहने चाहिए। 

उपसचिव-निदेशक स्तर के अधिकारियों से सीधे मिल रहे हैं पीएम 
दिवाली के बधाई संदेश के अलावा पीएम मोदी ने नौकरशाही के दिल में उतरने के लिए और भी कदम उठा रखे हैं। पहले दौर में सचिव और ज्वाइंट सचिव स्तर के अधिकारियों संग व्यक्तिगत मुलाकात और चर्चा करने के बाद पीएम मोदी ने इन दिनों निदेशक और उपसचिव स्तर के अधिकारियों से रू-ब-रू होने की प्रक्रिया शुरू की है।

एक-दो मंत्रालयों के निदेशक और उपसचिवों से उनकी मुलाकात हो भी चुकी है। जल्द ही अन्य मंत्रालयों के निदेशक और उपसचिवों का नंबर भी आने वाला है। पीएम मोदी का ये दिवाली कार्ड अधिकारियों संग रिश्ते कायम कर उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने की कवायद के तहत शुरू किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed