तेजी से वायरल हो रहा PM मोदी और BJP कार्यकर्ता की बातचीत का ऑडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वड़ोदरा के बीजेपी कार्यकर्ता और कारोबारी को दिवाली की शाम एक ऐसा तोहफा मिला कि उनका परिवार तब से सातवें आसमान पर है। गोपालभाई गोहिल का परिवार इस बात को भूल नहीं पा रहा कि दिवाली की रात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन किया था। गुजरात के वड़ोदरा में रहने वाले गोहिल को पीएम मोदी ने 19 अक्तूबर की शाम लगभग 4:30 फोन किया।
देश के प्रधानमंत्री का फोन आते ही उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उन्हें ऐसा लगा जैसे उनके पैर अब जमीन पर नहीं बल्कि आसमान में है और वह उड़ रहे हैं। दरअसल, पीएम मोदी और गोहिल के बीच हुई बातचीत की एक ऑडियो व्हाट्सऐप पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पढ़ें: भारत को और राफेल बेचने के लिए मजबूत पैरवी में जुटा फ्रांस
इस ऑडियो क्लिप में मोदी, गोहिल और उनकी पत्नी से लगभग 10 मिनट तक बात करते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि दोनों के बीच बातचीत गुजराती में हुई। यह बातचीत इसलिए भी यूनिक है क्योंकि इसमें पीएम मोदी ने गोहिल से बतौर पीएम नहीं बल्कि एक मित्र की तरह बात की।
'पीएम मोदी किसी कार्यकर्ता को भूलते नहीं'
उन्होंने राजनीति पर बात की और गुजरात चुनाव में बीजेपी की जीत पर भी चर्चा की। गोहिल वड़ोदरा में स्टेशनरी शॉप चलाते हैं, साथ ही वह बीजेपी के वार्ड स्तर के कार्यकर्ता भी हैं। गोहिल का कहना है कि उन्होंने सितंबर 2001 में नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उस वक्त मोदी गुजरात के सीएम थे।
इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक गोहिल 19 अक्तूबर की बातचीत को याद करते हुए कहते है कि मोदी जी की सबसे बड़ी खूबी यही है कि वह जिन बीजेपी कार्यकर्ताओं से एक बार मिल लेते हैं वह उन्हें कभी नहीं भूलते हैं।
मोदी ने गोहिल से क्या बात-चीत की यहां पढ़िए
पीएम मोदी- हैलो
गोहिल- नमस्ते
पीएम मोदी- नमस्ते गोपालभाई। आप कैसे हैं?
गोहिल- मैं अच्छा हूं, हैप्पी दिवाली सर।
पीएम मोदी- मेरी ओर से आपके सभी प्रियजनों को हैप्पी दिवाली।
गोहिल- धन्यवाद सर, मुझे गुजरात की सांस्कृतिक राजधानी वड़ोदरा के नागरिकों की ओर से आपको दिवाली की बधाई देने का मौका मिला।
पीएम मोदी- वड़ोदरा ने मुझे जो प्यार और इज्जत दी है उसके लिए वहां का ऋृणी हूं। क्या आप आज भी वहीं स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं या कोई नया व्यापार शुरू किया?
गोहिल- सर, मैं और मेरी पत्नी आज भी वहीं स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। मुझे याद है जब मैंने आपको वड़ोदरा में राजमहल रोड पर देखा था।
पीएम मोदी- प्रिय मित्र, मुझे वह दिन याद है।
गोहिल- मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहता हूं। हाल में गुजरात में जो कार्यक्रम हो रहे हैं, उनमें कांग्रेस की गलत बयानबाजी से अपने कार्यकर्ताओं को प्रभाव में आने से कैसे रोकें?
पीएम मोदी- देखिए, जन संघ के निर्माण के समय से ही विरोधी हमें गालियां देते आएं हैं। हम जब से राजनीति में आए हैं गालियां और बेइज्जती हमारी किस्मत बनी हुई है। हम इस बारे में विचार कर रहे हैं। आप इसकी चिंता करना छोड़ दीजिए।
गोहिल- सच
पीएम मोदी- क्या आप मुझे ऐसे किसी एक चुनाव के बार में बता सकते हैं, जो झूठ और आलोचना के प्रभावित नहीं हुआ हो?
गोहिल- सही कहा आपने, कांग्रेस ने ये पहले भी किया है।
पीएम मोदी- यहां तक कि उन्होंने मुझे मौत का सौदागर कहा था। क्या आपको याद है?
गोहिल- हां, सर
पीएम मोदी- आप बताइए इससे बुरा कुछ हो सकता है। खूनी, खून से रंगे हाथ जैसे शब्दों का इस्तेमाल मेरे लिए किया गया, लेकिन जनता समझती है और वह सच जानती है।
गोहिल- जी सर
पीएम मोदी- पहले लोग बयानबाजी के जरिए झूठ फैलाते थे अब वह व्हाट्सऐप जैसे सोशल ऐप का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें झूठ फैलाने दीजिए। लोग सच और झूठ का अंतर समझते हैं। इसलिए आप परेशान न हों।
गोहिल- जी सर
पीएम मोदी- उन्हें अपने विचारों को प्रभावित न करने दें। इसके बजाय आप हमारे विचारों को दृष्टिकोण को फैलाने पर जोर दीजिए। अपना समय अफवाहों और झूठ के चक्कर में बर्बाद मत कीजिए।
गोहिल- जी
पीएम मोदी- इन बातों को नजरअंदर करना आपके लिए छोटी बात है? ज्यादातर क्या होता है जब कोई गलत मैसेज करता है तो लोग उसे बिना सोचे समझे दूसरों को भेज देते हैं। चूंकि हम लोग सच्चाई के रास्ते पर चल रहे हैं और एक महान कार्य को कर रहे हैं इसलिए हमें इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि कौन क्या बोलता है?
गोहिल- जी, सर
पीएम मोदी- मैं बार-बार दोहराता हूं कि हमारा ध्यान सच फैलाने पर है, झूठ पर नहीं। हमलोगों ने मेहनत की है खून-पसीना बहाया है इसलिए हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है। बीजेपी लंबे समय तक सत्ता में रही है और हमारे ऊपर कोई आरोप नहीं लगा है।
गोहिल- सही कहा आपने, हमारे खिलाफ कोई आरोप नहीं है।
पीएम मोदी- अगर हम जनता के सामने पारदर्शी रहेंगे तो वो हमारे खिलाफ झूठ कैसे फैला सकते हैं। हम हमेशा सही होते हैं, इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखिए। सच को फैलाने की जरूरत नहीं होती है।
गोहिल- जरूर सर
पीएम मोदी- आपसे बात करके अच्छा लगा, अगली बार मैं जब भी आऊंगा आपसे जरूर मुलाकात करूंगा। अपने परिवार को मेरा स्नेह दीजिएगा।
गोहिल की पत्नी- हम आपसे मिलना चाहते हैं।
गोहिल- क्या आप आएंगे सर, हमें बहुत खुशी होगी।
पीएम मोदी- जरूर, मैं वड़ोदरा 22 अक्तूबर को आ रहा हूं।
गोहिल- हम तैयार हैं सर, बीजेपी के लिए 150 सीटों पर जीत ही हमारा दिवाली गिफ्ट होगा। नमस्कार सर