PM Modi: नक्सलियों पर कार्रवाई को लेकर पीएम मोदी ने जताई खुशी, कहा- हमारा अभियान सही दिशा में आगे बढ़ रहा
बीजापुर की कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 21 दिनों तक चले अभियान में सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों को ढेर किया था। इनमें 17 महिला नक्सली और 14 पुरुष नक्सली शामिल थे। इसे लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई।
विस्तार
सुरक्षा बलों की यह सफलता बताती है कि नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने की दिशा में हमारा अभियान सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में शांति की स्थापना के साथ उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। https://t.co/7wBmsjGBkl
— Narendra Modi (@narendramodi) May 14, 2025विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि सुरक्षा बलों की यह सफलता बताती है कि नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने की दिशा में हमारा अभियान सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में शांति की स्थापना के साथ उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
ये भी पढ़ें: जहां से पीएम मोदी ने दुनिया को दिखाया हिंद की सेना का शाैर्य, जानिए उस एयरबेस की कहानी
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा था कि नक्सल मुक्त भारत के संकल्प में एक ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करते हुए सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद के विरुद्ध अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कुर्रगुट्टालू पहाड़ (केजीएच0) पर 31 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया।
उन्होंने कहा था कि जिस पहाड़ पर कभी लाल आतंक का राज था, वहां आज शान से तिरंगा लहरा रहा है। कुर्रगुट्टालू पहाड़ पीएलजीए बटालियन 1, डीकेएसजेडसी, टीएससी और सीआरसी जैसी बड़ी नक्सल संस्थाओं का मुख्यालय था, जहां नक्सल ट्रेनिंग के साथ-साथ रणनीति और हथियार भी बनाए जाते थे।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने दिया लक्ष्य- तय समय पर टीबी मुक्त हो भारत; स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक
गृह मंत्री ने कहा कि नक्सल विरोधी इस सबसे बड़े अभियान को हमारे सुरक्षा बलों ने मात्र 21 दिनों में पूरा किया और मुझे अत्यंत हर्ष है कि इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों में एक भी नुकसान नहीं हुई। खराब मौसम और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में भी अपनी बहादुरी और शौर्य से नक्सलियों का सामना करने वाले हमारे सीआरपीएफ, एसटीएफ और डीआरजी के जवानों को बधाई देता हूं। पूरे देश को आप पर गर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम नक्सलवाद को जड़ से मिटाने के लिए संकल्पित हैं। मैं देशवासियों को पुनः विश्वास दिलाता हूं कि 31 मार्च 2026 तक भारत का नक्सलमुक्त होना तय है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.