फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi embarks on a five-day visit to Sweden, United Kingdom and Germany

स्टॉकहोम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वीडिश पीएम ने प्रोटोकॉल तोड़ एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत

Tue, 17 Apr 2018 08:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Apr 2018 08:03 AM IST
विज्ञापन
PM Modi embarks on a five-day visit to Sweden, United Kingdom and Germany
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 3 देशों की यात्रा में पहले दिन स्वीडन पहुंचे। यहां पहुंचने पर स्वीडिश प्रधानमंत्री स्टेफान लोफवेन ने उनका जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी स्वीडन पहुंचने के बाद स्टॉकहोम में भारतीय समुदाय के लोगों से मिले। बता दें कि पीएम मोदी पहली बार स्वीडन के दौरे पर गए हैं। मंगलवार को स्टॉकहोम में दोनों पीएम कई मुद्दों पर बात करेंगे।
विज्ञापन

 


इसके बाद वह लंदन के लिए रवाना होंगे। वहां वह कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग (सीएचओजीएम) में हिस्सा लेंगे। बता दें कि 52 देशों के प्रतिनिधियों में से वह एकमात्र राष्ट्र प्रमुख हैं, जिन्हें द्विपक्षीय बातचीत का न्यौता दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मोदी का ब्रिटेन में अभूतपूर्व स्वागत होगा। वह बुधवार को ब्रिटिश पीएम टेरिजा मे संग एक नहीं दो बैठक करेंगे। इसके बाद गुरुवार से शुरू हो रहे कॉमनवेल्थ सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। अधिकारियों के मुताबिक 10 डाउनिंग स्ट्रीट में मोदी और टेरिजा मे परस्पर हित, सीमा पार आतंकवाद, वीजा और प्रवासियों के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। इसके बाद दोनों नेता लंदन के साइंस म्यूजियम जाएंगे।

जहां विज्ञान और नवाचार के पांच हजार साल नामक प्रदर्शनी देखेंगे और भारतीय मूल के व अन्य वैज्ञानिकों से रूबरू होंगे। इसके बाद दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत बने नए आयुर्वेदिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को लांच करेंगे। मोदी सम्मेलन में भाग लेने वाले एक मात्र नेता हैं, जिन्हें लिमोजिन से सफर की इजाजत है। बाकी नेता बस से यात्रा करेंगे। 

PM Modi embarks on a five-day visit to Sweden, United Kingdom and Germany
मोदी स्वीडन से मंगलवार रात ब्रिटेन पहुंचेंगे। वह तीन वरिष्ठ विश्व नेताओं में से एक होंगे, जो महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मोदी के स्वागत में एक विशेष कार्यक्रम प्रिंस चार्ल्स ने भी आयोजित किया है, जिसमें वे टाटा मोटर की पहली इलेक्ट्रिक जगुआर चलाऐंगे। यह प्रोजेक्ट भारत-यूके तकनीकी सहयोग का प्रतीक है। 

ये है पीएम मोदी पूरा प्रोग्राम
स्वीडन में भारतीय राजदूत मोनिका कपिल मोहता ने बताया कि यह प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक यात्रा है, क्योंकि भारत के पीएम 30 साल बाद स्वीडन आ रहे हैं। पहली बार स्वीडन के प्रधानमंत्री परंपरा तोड़कर नरेंद्र मोदी की अगुआई के लिए एयरपोर्ट जाएंगे। उनके द्वारा पीएम मोदी को रिसीव करना हमारे लिए गर्व की बात होगी।

पीएम मोदी 17 अप्रैल को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में वहां के पीएम से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह 18 अप्रैल को लंदन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में दुनियाभर के लोगों को संबोधित करेंगे। 19 और 20 अप्रैल को लंदन में कॉमनवेल्थ समिट में शामिल होंगे। वह 20 अप्रैल को ही भारत लौटते वक्त बर्लिन में रुकेंगे और चांसलर एंजेला मर्केल से मुलाकात मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed