{"_id":"5da164158ebc3e016f0b3450","slug":"pm-modi-does-plogging-in-beach-of-mahabalipuram-says-ensure-our-public-places-should-be-clean","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाबलीपुरम: जब समुद्र तट पर सैर करने पहुंचे पीएम करने लगे सफाई, शेयर किया वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाबलीपुरम: जब समुद्र तट पर सैर करने पहुंचे पीएम करने लगे सफाई, शेयर किया वीडियो
Sat, 12 Oct 2019 11:07 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाबलीपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाबलीपुरम
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समुद्र तट की सफाई की
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के तौर पर अपने पहले कार्यकाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। वह खुद कई मौकों पर सफाई करते हुए दिखाई दे जाते हैं। शनिवार को उनकी साफ-सफाई का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह खुद समुद्र तट पर पड़े कूड़े को उठा रहे हैं। इसका वीडिया प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया।
विज्ञापन
]
विज्ञापन
प्रधानमंत्री समुद्र तट पर सुबह की सैर करने के लिए पहुंचे थे। जहां कचरा दिखाई देने पर वह खुद इसकी सफाई में जुट गए। वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, 'आज सुबह ममल्लापुरम (महाबलीपुरम) के समुद्र तट पर साफ-सफाई की। यह काम 30 मिनट तक किया। एकत्र किए कचरे को मैंने जयराज को सौंपा जो होटल स्टाफ का हिस्सा है। इस बात को सुनिश्चित करें कि हमारे सार्वजनिक स्थल साफ-सुधरे रहेंगे। यह सुनिश्चित करते हैं कि हम स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेंगे।'
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अनौपचारिक मुलाकात करने के लिए महाबलीपुरम पहुंचे हैं। जिनपिंग दो दिन के भारत दौरे पर आए हुए हैं। शुक्रवार शाम को दोनों नेताओं के बीच बैठक हुई। रात्रिभोज पर दोनों नेताओं ने करीब ढाई घंटे तक चर्चा की। बैठक में आतंकवाद, कट्टरपंथ, व्यापारिक संतुलन पर बात हुई।
प्रधानमंत्री मोदी ने शी जिनपिंग का स्वागत तमिलनाडु की पारपंरिक वेशभूषा ‘वेष्टि’ (धोती), सफेद कमीज और अंगवस्त्रम पहनकर किया। इसके बाद मोदी ने शी को इस प्राचीन शहर की विश्व प्रसिद्ध धरोहरों ‘अर्जुन तपस्या स्मारक’, ‘नवनीत पिंड’ (कृष्णा बटर बॉल), ‘पंच रथ’ और ‘शोर मंदिर’ के दर्शन कराए।