फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi discusses preparation with Armed forces chief

उड़ी हमलाः पीएम मोदी से मिले तीनों सेना प्रमुख, तैयारियों पर की चर्चा

Sat, 24 Sep 2016 02:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 24 Sep 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
PM Modi discusses preparation with Armed forces chief
पीएम मोदी - फोटो : pti

उड़ी हमले से उपजे हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थल सेना और वायु सेना के प्रमुखों  के साथ बैठक की है। वहीं नौसेना प्रमुख की ओर से नौसेना उप प्रमुख बैठक में मौजूद रहे। उड़ी हमले के बाद इस बैठक को अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


दो दिन पहले ही पीएम मोदी साउथ ब्लॉक स्थित वॉर रूम भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने करीब दो घंटे समय बिताया था। पीएम मोदी के साथ 20 सितंबर की रात वॉर रूम में तकरीबन दो घंटे तक उनके साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और तीनों सेना प्रमुख, थल सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग, वायु सेना प्रमुख अरूप राहा और नौसेना चीफ एडमिरल सुनील लंबा वॉर रूम में थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि उड़ी में सेना कैंप पर हुए आतंकी हमले में 18 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद से देश के सभी वर्गों में खासा रोष है और पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग उठती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने इस हमले का करारा जवाब देने की ठान ली है और एलओसी पर जवानों की संख्या में इजाफा कर दिया गया है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी पाकिस्तान की छवि दुनिया के सामने लाने की कवायद जारी है, इसमें पाकिस्तान पिछड़ता नजर आ रहा है।
 

Trending Videos

पीएम मोदी को सेना प्रमुखों ने बताया कैसी है तैयारी

PM Modi discusses preparation with Armed forces chief
Army Chief

इस बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी केरल के लिए रवाना होने वाले हैं जहां बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हो रही है। प्रधानमंत्री वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। जानकारों का मानना है कि पीएम मोदी उड़ी हमले पर पहली बार वहां कुछ बोलेंगे।

सूत्रों के अनुसार देश के सबसे ताकतवर कंट्रोल रूम में देश के सबसे ताकतवर शख्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वॉर रूम में तमाम खुफिया जानकारी और दुश्मन के ठिकानों के बारे में बताया गया। प्रधानमंत्री के सामने एक बड़े टेबल पर बाकायदा पाकिस्तान के अहम् ठिकानों के नक्शे भी रखे गए थे।

नक्शे पर दुश्मन के ठिकानों की लोकेशन बताने के बाद सेंड मॉडल यानि रेत से बने मॉडल के जरिए दुश्मन के हूबहू ठिकानों को सामने रखा गया था। तीनों सेना प्रमुखों ने बारी-बारी से प्रधानमंत्री मोदी को किसी ऑपरेशन की सूरत में सेना कैसे इन ठिकानों पर कार्रवाई करेगी, इसकी रूपरेखा भी बताई गई ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed