{"_id":"6090703f0fe147344f7b83a0","slug":"pm-modi-discusses-on-covid-19-with-european-commission-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"#ladengecoronase : पीएम मोदी ने कोविड-19 की स्थिति पर यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष से की चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#ladengecoronase : पीएम मोदी ने कोविड-19 की स्थिति पर यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष से की चर्चा
Tue, 04 May 2021 03:20 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 04 May 2021 03:20 AM IST
सार
प्रधानमंत्री ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए ईयू व उसके सदस्य देशों की प्रशंसा की
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयन ने भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) में कोविड-19 की स्थिति को लेकर विचार-विमर्श किया। एक बयान में कहा गया कि इस दौरान दोनों नेताओं में भारत में महामारी की दूसरी लहर निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों चर्चा हुई।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में महामारी के खिलाफ लड़ाई में त्वरित सहयोग के लिए ईयू और उसके सदस्य देशों की प्रशंसा की। मोदी ने एक ट्वीट के जरिए यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष डेर लेयन को महामारी के खिलाफ लड़ाई में ईयू के समर्थन और सहायता के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमने 8 मई को भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक को लेकर चर्चा की। मुझे विश्वास है कि बैठक हमारी रणनीतिक साझेदारी को एक नई गति प्रदान करेगी।
विज्ञापन
बयान में कहा गया कि दोनों ही नेताओं ने महसूस किया कि पिछले वर्ष जुलाई में हुए शिखर सम्मेलन के बाद भारत और यूरोपियन संघ के सामरिक सहयोग में नई गति देखने को मिल रही है। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि आठ मई को भारत और यूरोपीय संघ के नेताओं के बीच होने वाली वर्चुअल बैठक बहुआयामी संबंधों को नई गति देने का एक खास मौका होगा।
बयान में कहा गया कि भारत-यूरोपीय संघ नेताओं की ईयू+27 प्रारूप में पहली बैठक हो रही है, जो भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को आगे मजबूती प्रदान करने के लिए दोनों पक्षों के साझा उद्देश्यों को दर्शाता है।