फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi congratulates Biden-Harris, said- Indo-American relations will reach new heights

पीएम मोदी ने दी बाइडन-हैरिस को बधाई, कहा- नए मुकाम पर पहुंचेंगे भारत-अमेरिकी संबंध

Sun, 08 Nov 2020 06:49 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sun, 08 Nov 2020 06:49 AM IST
विज्ञापन
PM Modi congratulates Biden-Harris, said- Indo-American relations will reach new heights
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुने गए जो बाइडन को बधाई देते हुए दोनों देशों के बीच संबंधों में और बेहतरी की उम्मीद जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं आशान्वित हूं कि दोनों देश एक साथ काम करेंगे और भारत-अमेरिका रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने उप-राष्ट्रपति चुनी गई कमला हैरिस को भी बधाई दी है। उन्होंने कमला हैरिस को टैग करते हुए लिखा कि आपकी कामयाबी नई राह दिखाने वाली है और सभी भारतीय-अमेरिकी नागरिकों को इस पर गर्व होगा। 
 

प्रधानमंत्री ने कहा, 'जो बाइडन, शानदार जीत के लिए आपको बधाई। बतौर उपराष्ट्रपति, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में आपका योगदान महत्वपूर्ण और अमूल्य था। मैं भारत-अमेरिका संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक बार फिर साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।'

साथ ही उन्होंने कहा, 'कमला हैरिस, आपको शुभकामनाएं। आपकी जीत मार्गदर्शक है और यह सभी भारतीय-अमेरिकियों के लिए भी गर्व का विषय है।'



राष्ट्रपति कोविंद ने जो बाइडन को बधाई दी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी डेमोक्रेट नेता जो बाइडन को अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि वह भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर कार्य करने को उत्सुक हैं। 

कोविंद ने ट्वीट किया, 'अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने पर जोसेफ आर. बाइडेन को और उपराष्ट्रपति चुने जाने पर कमला हैरिस को मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed