{"_id":"66fe17733e42df4834095e65","slug":"pm-modi-congratulated-the-countrymen-on-navratri-said-may-this-holy-festival-prove-auspicious-for-everyone-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Navratri: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी नवरात्रि की बधाई, कहा- पावन पर्व सभी के लिए शुभकारी सिद्ध हो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Navratri: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी नवरात्रि की बधाई, कहा- पावन पर्व सभी के लिए शुभकारी सिद्ध हो
Thu, 03 Oct 2024 09:32 AM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 03 Oct 2024 09:32 AM IST
सार
पीएम मोदी ने कहा कि देवी शैलपुत्री की आराधना के साथ नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की करबद्ध प्रार्थना! उनकी कृपा से हर किसी का कल्याण हो।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : X/@BJP4India
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नवरात्रि की पावन शुरुआत पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभकारी सिद्ध हो। पीएम मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'समस्त देशवासियों को नवरात्रि की असीम शुभकामनाएं। शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभकारी सिद्ध हो, यही कामना है। जय माता दी।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देवी शैलपुत्री की आराधना के साथ नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की करबद्ध प्रार्थना! उनकी कृपा से हर किसी का कल्याण हो।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही मां शैलपुत्री को समर्पित एक गीत का वीडियो भी साझा किया। इस बार नवरात्र तीन से लेकर 11 अक्तूबर तक है। नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की नौ दिन अलग-अलग पूजा होती है। नवरात्रि पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है। इसके बाद दशहरे का त्योहार आता है।
विज्ञापन