फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi clarifies that he is not leaving social media, says will give away my accounts to women

ऐसा क्या हुआ जो 16 घंटे में पीएम ने बदल लिया सोशल मीडिया छोड़ने का फैसला

Tue, 03 Mar 2020 02:06 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 03 Mar 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
PM Modi clarifies that he is not leaving social media, says will give away my accounts to women
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया छोड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को नहीं छोड़ने वाले हैं। उनका कहना है कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वह अपने अकाउंट्स को उन महिलाओं को देंगे जिनके कार्य और जिंदगी ने हमें प्रेरित किया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्विटर के जरिए दी।

विज्ञापन

 





प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, 'इस महिला दिवस पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को उन महिलाओं को सौंप दूंगा जिनका जीवन और कार्य हमें प्रेरित करता है। इससे उन्हें लाखों लोगों में प्रेरणा प्रज्वलित करने में मदद मिलेगी। क्या आप ऐसी महिला हैं या फिर आप ऐसी किसी प्रेरणादायक महिला को जानती हैं? ऐसी कहानियों को हैशटैग  #SheInspiresUs (शी इंस्पायर्स अस) के साथ साझा करें।'

प्रधानमंत्री ने 16 घंटे पहले कहा था कि वह इस रविवार को सोशल मीडिया छोड़ने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने सोमवार को ट्विटर पर लिखा था, इस रविवार को मैं फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने पर विचार कर रहा हूं। इस बारे में मैं आपको जानकारी दे दूंगा।'

प्रधानमंत्री से लोगों ने की सोशल मीडिया न छोड़ने की अपील की, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ ‘नो सर’

प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार करने से जुड़ा ट्वीट करने के कुछ ही देर के अंदर इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले बहुत से लोगों ने उनसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं छोड़ने का अनुरोध किया और इस दौरान माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ‘नो सर’ ट्रेंड कर रहा था।

करीब एक घंटे में उनका ट्वीट 26,000 बार रीट्वीट किया गया और इस दौरान लगभग हर सेकेंड लोग इस पर कमेंट कर रहे थे। कुछ ही मिनटों में ट्विटर पर ‘नो सर’ ट्रेंड करने लगा और लोग प्रधानमंत्री के इस विचार पर कहीं चौंकते तो कहीं भ्रम में दिखे। इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले बहुत से लोगों ने उनसे सोशल मीडिया नहीं छोड़ने का अनुरोध किया।

ट्विटर पर मोदी के हैं पांच करोड़ 33 लाख फॉलोवर्स

प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया खास तौर पर ट्विटर पर सक्रिय रहते है। ट्विटर पर मोदी के पांच करोड़ 33 लाख, फेसबुक पर चार करोड़ 40 लाख और इंस्टाग्राम पर तीन करोड़ 52 लाख फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल पर तीन करोड़ 20 लाख फॉलोअर्स हैं। मोदी ट्विटर पर पांच करोड़ फॉलोअर्स को पार करने वाले पहले भारतीय हैं।

कांग्रेस ने कसा तंज

प्रधानमंत्री के ट्वीट पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'सम्मानीय प्रधानमंत्री जी, आपसे आग्रह है कि आप उन ट्रोल्स की फौज को यह सलाह दीजिए जो आपके नाम पर लोगों को हर सेकेंड अपशब्द कहते हैं और धमकी देते हैं! आभार, भारत का नागरिक।' वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था, 'नफरत छोड़िए, सोशल मीडिया नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed