फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi china visit ahead chinese embassy share lor ganesha image said its beautiful reminder

China: पीएम मोदी के चीन दौरे से पहले चीनी दूतावास ने साझा की भगवान गणेश की तस्वीर, लिखा- हम ये याद रखें...

Sat, 30 Aug 2025 12:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 30 Aug 2025 12:59 PM IST
सार

भारत और चीन के बीच हजारों साल पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सांस्कृतिक कूटनीति दोनों देशों के बीच विश्वास और सहयोग का महत्वपूर्ण आधार हैं। 

विज्ञापन
pm modi china visit  ahead chinese embassy share lor ganesha image said its beautiful reminder
चीनी दूतावास ने साझा किया पोस्ट - फोटो : एक्स/चाइनीज दूतावास

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को जापान से चीन दौरे पर रवाना हो गए। प्रधानमंत्री मोदी के चीन दौरे से पहले भारत स्थित चीनी दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है और लिखा है कि भारत और चीन की कला, आस्था और संस्कृतियां साझा रही हैं। भारत स्थित चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने ट्वीट किया, 'चीन के तांग राजवंश और मोगाओ गुफाओं में भगवान गणेश की छवि देखी जा सकती है! यह इस बात का सबूत है कि कैसे सदियों पहले चीन और भारत कला, आस्था और संस्कृति को साझा करते थे।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी का चीन दौरा बेहद अहम
प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर विवाद जारी है और भारत और चीन अपने संबंधों को सुधारने की पहल कर रहे हैं। भारत और चीन के बीच हजारों साल पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सांस्कृतिक कूटनीति दोनों देशों के बीच विश्वास और सहयोग का महत्वपूर्ण आधार हैं। 

ये भी पढ़ें- PM Modi China Visit LIVE: SCO बैठक में शामिल होने चीन रवाना हुए पीएम मोदी, बोले- जापान की यात्रा याद रखी जाएगी

चीन स्थित भारतीय दूतावास ने भी दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का किया जिक्र
चीन स्थित भारतीय दूतावास ने भी कहा है कि, 'भारत और चीन के बीच संपर्कों के लिखित रिकॉर्ड कम से कम दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व के मौजूद हैं, जो आगे चलकर बौद्ध धर्म और व्यापार के माध्यम से और मजबूत हुए। पीएम मोदी की आगामी यात्रा न केवल समकालीन मुद्दों पर चर्चा का अवसर देगी, बल्कि दोनों देशों की साझा विरासत को फिर से जीवंत करने का भी मौका प्रदान करेगी।'

चीन में कई ऐतिहासिक स्थल भारत के साथ सांस्कृतिक जुड़ाव के सबूत हैं। चीन के गांसु प्रांत के दुनहुआंग में मोगाओ और हजार बुद्ध गुफाएं, जो 366 ईस्वी से 10वीं शताब्दी तक बनीं, भारतीय बौद्ध कला की याद दिलाती हैं। शिनजियांग की बेजेक्लिक और किजिल गुफाएं, लुयांग की लोंगमेन गुफाएं, दात्सु की बाओदिंग गुफाएं और दातोंग की युंगांग गुफाओं में भी भारतीय प्रभाव दिखता है। बीजिंग का फाइव पगोडा मंदिर, बोधगया मंदिर की शैली में बना है, और लुयांग का व्हाइट हॉर्स मंदिर, दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक जुड़ाव का प्रतीक हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed