BJP: PM मोदी की NDA के मुख्यमंत्रियों-उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, कहा- हम देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एनडीए के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा- हमने सुशासन के पहलुओं और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के तरीकों पर व्यापक चर्चा की। हमारा गठबंधन राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विस्तार
हम देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध- पीएम
वहीं इस बैठक को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि, हमने सुशासन के पहलुओं और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के तरीकों पर व्यापक चर्चा की। हमारा गठबंधन राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने और गरीबों तथा वंचितों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Chaired a meeting of NDA Chief Ministers and Deputy Chief Ministers. We had extensive discussions on aspects of good governance and ways to improve people’s lives. Our alliance is committed to furthering national progress and empowering the poor and downtrodden. pic.twitter.com/EJpDz0Lyej
— Narendra Modi (@narendramodi) October 17, 2024
शासन के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान- नड्डा
मुख्यमंत्रियों की एनडीए बैठक के खत्म होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, पीएम ने जोर दिया कि शासन के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए, पीएम ने कहा कि हमें 'प्रो-पीपुल्स, प्रो-गवर्नेंस- P2G2' पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और इसे आगे बढ़ाना चाहिए। आज एनडीए शासित राज्यों के 17 सीएम और 18 डिप्टी सीएम ने हिस्सा लिया। इस बैठक में 6 प्रस्तावों पर चर्चा की गई और उन्हें पारित किया गया।
Visuals from Chief Ministers' Council NDA meeting that took place in Chandigarh earlier today pic.twitter.com/SeiejL7M6t
— ANI (@ANI) October 17, 2024
2025 में 'संविधान का अमृत महोत्सव' मनाने का प्रस्ताव
जेपी नड्डा ने आगे कहा कि, पहला प्रस्ताव महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने पीएम की नीतियों के कारण हरियाणा में पार्टी की जीत पर रखा। हरियाणा में भाजपा को किसानों, युवाओं और एथलीटों का समर्थन मिला। इसके लिए पीएम को धन्यवाद दिया गया और प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी की तरफ से 2025 में 'संविधान का अमृत महोत्सव' मनाने का एक और प्रस्ताव रखा गया।
#WATCH | Chandigarh | After the conclusion of the Chief Ministers' NDA meeting, BJP National President JP Nadda says, " The PM emphasised that through governance people's problems should be resolved...The PM said that we should focus on 'Pro-people, Pro-governance- P2G2' and take… pic.twitter.com/pT77YuAOsv
— ANI (@ANI) October 17, 2024
अजित पवार ने बैठक को बताया सफल
वहीं महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव और मुख्यमंत्रियों की परिषद एनडीए की बैठक पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, हमें पूरा भरोसा है, हमने अच्छा काम किया है। हमारी बैठक बहुत अच्छी रही, पीएम ने 4 घंटे का समय दिया और सबकी बात सुनी, उन्होंने जो मन में था वो भी बोला, अब सब उसी के अनुसार काम करेंगे।
#WATCH | Chandigarh: On upcoming Assembly elections in the state and Chief Ministers' Council NDA meeting, Maharashtra Dy CM Ajit Pawar says, " We have full confidence, we have done good work...meeting was very good, PM gave 4 hours and listened to everyone, he also spoke what… pic.twitter.com/K7RcOXqc3D
— ANI (@ANI) October 17, 2024