फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi chair video meeting of Governor CM Lt Governors of Union Territories to discuss India G20 Presidency

G20: पीएम मोदी ने की अहम बैठक, बोले- भारत को मिली अध्यक्षता पूरे देश की, यह शक्ति प्रदर्शन का अवसर

Fri, 09 Dec 2022 09:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 09 Dec 2022 09:25 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को महाराष्ट्र और गोवा के दौरे पर जाएंगे। महाराष्ट्र में PM 75,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। PM नागपुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे और नागपुर में AIIMS का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi chair video meeting of Governor CM Lt Governors of Union Territories to discuss India G20 Presidency
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4 india

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपालों की डिजिटल बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान भारत की जी-20 अध्यक्षता से संबंधित पहलुओं पर चर्चा की गई। पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि भारत को मिली जी-20 की अध्यक्षता पूरे देश की है, यह देश की ताकत प्रदर्शित करने का अवसर है।

विज्ञापन


पीएमओ के मुताबिक, पीएम ने विभिन्न जी-20 आयोजनों में राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि जी20 प्रेसीडेंसी पारंपरिक बड़े महानगरों से परे भारत के कुछ हिस्सों को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। इस प्रकार हमारे देश के प्रत्येक हिस्से की विशिष्टता को सामने आएगी। 
विज्ञापन


पीएमओ ने बताया कि भारत के G20 प्रेसीडेंसी और विभिन्न आयोजनों पर अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के फोकस के दौरान बड़ी संख्या में आगंतुक भारत आएंगे। पीएम ने इस अवसर का उपयोग करते हुए राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों को आकर्षक व्यवसाय, निवेश और पर्यटन स्थलों के रूप में पुन: प्रस्तुत करने के महत्व को रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 दिसंबर को महाराष्ट्र और गोवा के दौरे पर पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को महाराष्ट्र और गोवा के दौरे पर जाएंगे। महाराष्ट्र में PM 75,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। PM नागपुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे और नागपुर में AIIMS का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 520 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले और महाराष्ट्र में नागपुर और शिरडी को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का भी उद्घाटन करेंगे। गोवा में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोपा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे, जिसे लगभग 2,870 करोड़ रुपये में विकसित किया गया है। नवंबर 2016 में प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट की आधारशिला रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed