फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi call CM Shivraj Chauhan to change Speech

भाषण दे रहे CM को लंदन से फोन कर PM मोदी ने सिखाया 'क्या बोलना है?'

Sat, 21 Apr 2018 03:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 21 Apr 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
PM Modi call CM Shivraj Chauhan to change Speech

जस्टिस लोया मामले में एसआईटी जांच से सुप्रीम का इनकार भाजपा को कांग्रेस पर आक्रामक होने का मौका दे गया। लंदन से ही पीएम मोदी ने भी इस मौके को भुनाने का आदेश दे डाला। पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर राज्य के मुख्यमंत्री भी अब अपने सुर बदल चुके हैं। राष्ट्रमंडल समिट में भाग लेने पहुंचे पीएम मोदी ने वहीं से पार्टी आलाकमान को कई निर्देश दे दिए। पीएम मोदी ने तो सीधे फोन कर मुख्यमंत्री शिवराज चौहान तक को गुरुमंत्र दिया। जिसके बाद शिवराज के तेवर ही बदल गए और जनता का मुद्दा छटक गया। अब शिवराज की जुबान पर बस एक ही नाम है, वो राहुल गांधी।

विज्ञापन


बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंगरौली में एक सभा को संबोधित कर रहे थे, इसी बीच उनके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन कॉल आ गया। पीएम मोदी का ये कॉल सीएम के पास लंदन से आया था, लिहाजा सीएम के सेक्रेट्री चौंक गए। इसके बाद जब ये बात मुख्यमंत्री शिवराज को बताई गई तो वो मंच पर असहज हुए, थोड़ी देर तक तो उन्होंने इसे टालना चाहा लेकिन पीएम के फोन कॉल को नजरअंदाज करना इतना आसान नहीं था। जैसे-तैसे तुरंत फैसला कर शिवराज ने माइक से हटकर फोन पर बात की। 
विज्ञापन


इस दौरान वहां बैठी जनता अपने मुख्यमंत्री के लौटने का इंतजार करने लगी। लेकिन सभी उस वक्त चौंक गए जब लौटे शिवराज बदले हुए नजर आए। इससे पहले किसानों और आम जन की बात करने वाले शिवराज एकदम राहुल गांधी को कोसने लगे। दरअसल जज लोया मामले में सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले से ये परिस्थिति बदली है। शिवराज समेत पार्टी के कई नेता अब जज लोया मामले पर कांग्रेस को घेरने की कोशिश करने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को जज लोया की मौत के मामले पर सुनवाई करते हुए एसआईटी जांच से साफ इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा था कि जांच के लिए दायर की गई याचिका का आधार कमजोर हैं, इसलिए उसकी मांगों को स्वीकारा नहीं जा सकता। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed