{"_id":"5940c838866419695d8b48b6","slug":"pm-modi-cabinet-meeting-on-seventh-pay-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"7वां वेतन आयोग: खत्म नहीं हो रहा है 50 लाख कर्मचारियों का इंतजार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
7वां वेतन आयोग: खत्म नहीं हो रहा है 50 लाख कर्मचारियों का इंतजार
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
आज आ सकता है 7वें वेतन आयोग पर फैसला, मिल सकती है खुशखबरी
- फोटो : aajtak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बुधवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में भी केंद्रीय कर्मियों के हाथ निराशा ही लगी। केंद्र सरकार ने सातवें वेतन आयोग में किए जाने वाले बदलाव की सिफारिशों पर कोई फैसला नहीं किया। अगर प्रस्ताव पास होता तो 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलता। गौरतलब है कि हाल ही में 7 जून को हुई कैबिनेट में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हो पाई थी।
केंद्रीय कर्मचारियों ने कई अवसरों पर 7वें केंद्रीय वेतन आयोग पर कोई फैसला आने से नाराज़गी जाहिर करते आ रहे हैं। इसके लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी एक प्रस्ताव तैयार किया है जिसे कैबिनेट बैठक में पेश करने की उम्मीद थी। जानकारी के मुताबिक, इस प्रस्ताव के पास होने के साथ देश के केंद्रीय कर्मचारियों के गिले-शिकवे दूर हो सकते थे।
वहीं, पिछले सप्ताह, 7वें वेतन आयोग में कैबिनेट से वेतन, एचआरए, मंहगाई और यातायात भत्ते में वृद्धि को लेकर इच्छा जताई जा रही थी लेकिन किसी कारणवश बैठक को स्थगित करना पड़ा। 7वें केंद्रीय वेतन आयोग ने भत्ते की संरचना में कुछ बदलाव सुझाए थे. इसमें 52 तरह के भत्तों को खत्म कर दिया गया है। 36 तरह के अन्य भत्तों को इसमें जोड़ा भी गया है।