फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm Modi birthday wish to Railway Minister suresh prabhu

पीएम मोदी ने रेल मंत्री प्रभु को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Tue, 12 Jul 2016 07:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jul 2016 07:47 AM IST
विज्ञापन
pm Modi birthday wish to Railway Minister suresh prabhu

ट्रेन में आम लोगों की राह ट्वीटर से आसान बनाने वाले केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु के स्वास्थ्य की कामना करने वालों का तांता उनके जन्मदिन पर लगा रहा। आम लोगों के साथ ही केंद्र सरकार व भाजपा नेताओं ने भी ट्वीटर पर जमकर बधाई दी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई के साथ ही रेलवे का कायाकल्प परिवर्तन करने वाला मंत्री बताया। जवाब में प्रभु ने भी कहा कि आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। अपने स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करता रहूंगा।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रभु के ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट में लिखा है कि अभी तक के रेल में डायनेमिक मंत्री हैं प्रभु। जवाब में प्रभु ने शाह के बधाई को मोटिवेटेड बताया। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने हार्ड वर्किंग मंत्री बताया तो गिरीराज सिंह ने बधाई के साथ लिखा सूखे के दौरान कई लोगों की आपने जान बचाई, प्रभु आपको दीर्घायु रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने तो प्रभु के साथ अपना फोटो भेजकर बधाई संदेश दिया। किरण रिजीजू ने पोस्ट में कहा है कि रेल की गति काफी बढ़ी है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, धर्मेद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, राजीव प्रताप रूडी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत भाजपा के सभी मंत्रियों, सांसद, कार्यकताओं ने रेलवे की विशेष उपलब्धियों के साथ जन्मदिन की बधाई दी है।

खास बात यह है कि हर पोस्ट का जवाब भी केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने खुद दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed