Odisha: प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा को दी सुभद्रा योजना की सौगात; पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से की बात
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के 12 जून के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद यह प्रधानमंत्री की राज्य की पहली यात्रा है। इस दौरान पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए राज्य सरकार की सामाजिक कल्याण योजना (सुभद्रा योजना) की शुरुआत की।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा की जनता को बड़ी सौगात दी। राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने उनके स्वागत के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के 12 जून के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद यह प्रधानमंत्री की राज्य की पहली यात्रा है। इस दौरान पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए राज्य सरकार की सामाजिक कल्याण योजना (सुभद्रा योजना) की शुरुआत की। उन्होंने कई परियोजनाओं की भी शुरुआत की।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi meets the beneficiaries of Pradhan Mantri Awas Yojana - Urban at their residence in Bhubaneswar, Odisha. CM Mohan Charan Majhi is also present with him. pic.twitter.com/O5XVnXxzQ9
— ANI (@ANI) September 17, 2024विज्ञापन
पीएम मोदी का कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी सुबह 11 बजे बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। यहां से वे गडकाना गांव गए। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। इसके बाद वे जनता मैदान पहुंचे। यहां से उन्होंने सुभद्रा योजना की शुरुआत की। उन्होंने 2,871 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं और 1,000 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं की भी शुरुआत की।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पीएम के दौरे के मद्देनजर राज्य की राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसके लिए 500 अधिकारियों सहित 3,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस आयुक्त संजीव पांडा ने बताया कि जिन सड़कों से प्रधानमंत्री गुजरेंगे, उन सभी पर बैरिकेड लगाए गए हैं। कुल 11 पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) , 22 अतिरिक्त डीसीपी, 66 एसीपी, 100 निरीक्षक और 300 अन्य अधिकारियों समेत सुरक्षा बलों की 81 प्लाटून (प्रत्येक में 30 कर्मी) और 500 होम गार्ड तैनात किए जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.