{"_id":"61cb852dc73ae30a33286b81","slug":"pm-modi-becomes-chairman-of-guru-tegh-bahadur-jayanti-utsav-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती: उत्सव समिति के चेयरमैन बने पीएम मोदी, कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती: उत्सव समिति के चेयरमैन बने पीएम मोदी, कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल
Wed, 29 Dec 2021 03:14 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 29 Dec 2021 03:14 AM IST
सार
समिति के अन्य सदस्यों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन और हाईवे मंत्री नितिन गडकरी, फाइनेंस एवं कॉरपोरेट मामले मंत्री निर्मला सीतारमण अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
PM Narendra Modi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती मनाने के लिए बनाई गई उच्च स्तरीय समिति में केंद्र सरकार ने कुछ बदलाव किया है। अब इसमें 70 सदस्य होंगे, जबकि प्रधानमंत्री इसकी अध्यक्षता करेंगे। समिति में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सदस्य हैं।
विज्ञापन
सोमवार को प्रकाशित अधिसूचना गृह मंत्रालय ने इन बदलावों की जानकारी दी है। समिति के अन्य सदस्यों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन और हाईवे मंत्री नितिन गडकरी, फाइनेंस एवं कॉरपोरेट मामले मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी, अनुराग ठाकुर, जी. किशन रेड्डी, राज्यसभा उपाध्यक्ष हरिवंश नारायण सिंह, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और राज्यों के मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन