फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi attack on congress in Rajyasabha

कांग्रेस के सवालों पर पीएम मोदी ने कुछ यूं दिए जवाब, किसी को नहीं बख्शा

Wed, 07 Feb 2018 07:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Feb 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
PM Modi attack on congress in Rajyasabha
पीएम मोदी
संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्तव पर चर्चा का जवाब देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के न सिर्फ एक एक सवाल का जवाब दिया, बल्कि इस दौरान खासतौर पर कांग्रेस पर तीखा सियासी हमला बोला।
विज्ञापन


1. कांग्रेस- मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। गोवा-उत्तराखंड-मेघालय इसके उदाहरणि।
मोदी- कांग्रेस एक परिवार के लोकतंत्र को ही लोकतंत्र समझती रही है। 90 बार राष्ट्रपति शासन के जरिए लोकतंत्र का गला घोटने वाली कांग्रेस हमें नसीहत न दे। 
विज्ञापन


2. कांग्रेस- मोदी सरकार गेम चेंजर नहीं नेम चेंजर।
मोदी- हमारी सरकार गेम या नेम चेंजर नहीं एम चेंजर है। हम बिना कुछ किए सियासी लाभ के लिए बाड़मेर रिफाइनरी योजना को महज कागजों पर उतार कर शिलान्यास नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. कांग्रेस- मोदी सरकार के कार्यकाल में भीषण बेरोजगारी बढ़ी।
मोदी- विपक्ष शासित राज्यों ओडिशा, प. बंगाल, कर्नाटक, केरल में एक करोड़ रोजगार। ईपीएफ में 70 लाख नए नाम दर्ज। बिना गारंटी के सरकार ने दिया 10 करोड़ लोन।

4. कांग्रेस- मोदी राज में कृषि क्षेत्र और किसान बेहाल।
मोदी- पहली सरकार जिसने ली किसानों की सुध। कृषि बीमा योजना, मृदा परीक्षण, वर्ष 2022 तक आमदनी को दोगुना करने का लक्ष्य इसी का परिणाम।

5. कांग्रेस- बीते चार साल से देश में भय का माहौल।
मोदी- यह कांग्रेस का दुष्प्रचार, क्या विपक्ष को बड़ा पेड़ गिरने पर हजारों सिखों के कत्लेआम वाला भारत चाहिए?

PM Modi attack on congress in Rajyasabha
पीएम मोदी
6. मोदी सरकार की नीतियों से अर्थव्यवस्था खस्ताहाल।
मोदी- देश भुगत रहा है कांग्रेस के पापों की सजा। बिचौलियों को लाभ पहुंचाने के लिए दिए गए बैंक लोन का सरकार ने ढोया बोझ। इस सरकार को कांग्रेस के पाप के ब्याज का करना पड़ रहा भुगतान।

7. कांगेस- राफेल सौदे में हुआ भ्रष्टाचार।
मोदी- देश को लूटने वालों को हर हाल में मिलेगी सजा। चार पूर्व सीएम जेल में। सरकार में बिचौलिये- दलाल हुए बेरोजगार। ना भूलें बोफोर्स सौदा।

8. मध्यम वर्ग को सरकार दे रही लगातार झटका।
मोदी- मध्यम वर्ग हमारी प्राथमिकता में। करमुक्त आय की सीमा दो लाख से ढाई लाख किया जाना, स्टार्ट अप योजना के तहत लोन, स्वरोजगार के बढ़ाए अवसर।

9. काम नहीं करती सपने बेचती है सरकार।
मोदी- कांग्रेस की सरकारें इसमें माहिर रही हैं। इंदिरा का गरीबी हटाओ नारा, राजीव का 80 के दशक में 21वीं सदी का दिखाया गया सपना इसकी बानगी है।

10. चुनाव में जनता लेगी हिसाब
मोदी- विपक्ष की ओर इशारा करते हुए- जहां बैठे हैं वहीं बैठे र हने की आदत डाल लीजिये। जनता आपके पापों का हिसाब लेने बैठी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed