{"_id":"5b5d59804f1c1b49778b4efc","slug":"pm-modi-attack-on-congress-chief-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- हां मैं भागीदार हूं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- हां मैं भागीदार हूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
pm modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सरकार की विकास योजनाएं गिनवाईं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के 37 लाभार्थियों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने ही लखनऊ को देश की शहरी जीवन सुधार की प्रयोगशाला बनाया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए ही कहा कि आजकल मुझ पर आरोप लगए जा रहे हैं कि मैं चौकीदार नहीं भागीदार हूं। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए इनाम है। मुझे इस पर गर्व है कि मैं भागीदार हूं।
उन्होंने कहा क्योंकि मैं देश के विकास में भागीदार हूं। दुखियारी मां का भागीदार हूं। मैं जवानों और किसानों का भागीदार हूं। उन्होंने प्रदेश में 3897 करोड़ रुपए के 99 प्रोजेक्ट शुरू किए। पीएम मोदी ने विकास के लिए 5-ई का मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि हमारी प्रतिबद्धता है कि इसी पीढ़ी के लिए भविष्य की व्यवस्थाओं का निर्माण हो, जहां जीवन 5-ई पर आधारित हो। पहला- ईज ऑफ डुइंह बिजनेस, दूसरा- एजुकेशन, तीसरा- एम्प्लॉयमेंट, चौथा-इकोनॉमी, पांचवां- एंटरटेनमेंट।