फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Atal Setu PM Modi Inaugurate India Longest Sea Bridge Will Also Attend National Youth Festival

Atal Setu: PM मोदी ने किया देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन; कई विकास परियोजनाओं की भी दी सौगात

Fri, 12 Jan 2024 03:08 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 12 Jan 2024 03:08 PM IST
सार

हजारों करोड़ की लागत से बना अटल सेतु मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए यह पुल नई जीवन रेखा बनेगा, वहीं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में यह भारत के विकास की नई इबारत है।

विज्ञापन
Atal Setu PM Modi Inaugurate India Longest Sea Bridge Will Also Attend National Youth Festival
अटल सेतु - फोटो : Social media

विस्तार

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया। इस दौरान मंच पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे समेत दोनों डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फड़नवीस के साथ ही राज्यपाल रमेश बैस भी मौजूद रहे। 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से निर्मित 21.8 किमी लंबे मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (MTHL) को  'अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी- न्हावा शेवा अटल सेतु' नाम दिया गया है।  

विज्ञापन


पीएम मोदी ने किया रोड शो
इसके बाद पीएम मोदी नवीं मुंबई पहुंचे। यहां उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार के साथ रोड़ शो किया। रोड़ शो के दौरान उन्होंने वहां एकत्रित भीड़ का आभार जताया। रोड़ शो के बाद पीएम ने नवी मुंबई में 12,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 
विज्ञापन


इन परियोजनाओं की भी दी सौगात
पीएम नरेंद्र मोदी इसके बाद नवी मुंबई पहुंचे। यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पहले लोगों का उद्घाटन किया। साथ ही ईस्टर्न फ्रीवे के ऑरेंज गेट को मरीन ड्राइव से जोड़ने वाली भूमिगत सड़क सुरंग की आधारशिला रखने और अन्य कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इनमें उरण रेलवे स्टेशन से खारकोपर तक चलने वाली ईएमयू ट्रेन नमो महिला सशक्तीकरण अभियान का शुभारंभ शामिल है। इस दौरान पीएम मोदी ने मुंबई में सांताक्रूज इलेक्ट्रॉनिक एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन में रत्न और आभूषण क्षेत्र के लिए सुविधा केंद्र का भी उद्घाटन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये संकल्प से सिद्धि का प्रमाण- पीएम मोदी
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन मुंबई और महाराष्ट्र के साथ ही विकसित भारत के संकल्प के लिए ऐतिहासिक है। आज दुनिया के सबसे बड़े पुल में से एक अटल सेतु देश को मिला है। आज का ये कार्यक्रम संकल्प से सिद्धि का प्रमाण है। 

अटल सेतु नया विश्वास लेकर आ रहा 
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अटल सेतु युवा साथियों के लिए नया विश्वास लेकर आ रहा है। उनके बेहतर भविष्य का रास्ता अटल सेतु जैसे आधुनिक आधारभूत संरचना से होकर गुजरता है। अटल सेतु विकसित भारत की तस्वीर है। विकसित भारत में सबके लिए सुविधा, गति, प्रगति होगी। विकसित भारत में दूरियां कम होगी। 

अटल सेतु के शिलान्यास को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर 2016 का दिन मैं नहीं भूल सकता। जब मैं अटल सेतु के शिलान्यास के लिए यहां आया था। तब मैंने छत्रपति शिवाजी को नमन करते हुए कहा था कि लिखकर रखिए... देश बदलेगा भी और देश बढ़ेगा भी। उन्होंने कहा कि अब इस सेतु के निर्माण से अब मुंबई और रायगढ़ की दूरी और सिमट गई है। जिस यात्रा में पहले कई घंटे लगते थे, अब वही यात्रा कुछ मिनटों में ही हो जाया करेगी।

विपक्ष पर भी कसा तंज
इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि दशकों शासन करने वाले लोगों ने देश का समय और टैक्स का पैसा दोनों की परवाह नहीं की इसलिए पहले के दौर में कोई भी परियोजना या तो जमीन पर उतरती नहीं थी या दशकों तक लटका रहता था। अटल सेतु की प्लानिंग भी कई सालों पहले चल रही थी लेकिन इसको पूरा करने का सौभाग्य हमें मिला।

देश के कोने-कोने में चल रही हैं महा-परियोजनाएं 
उन्होंने कहा कि आज एक तरफ, गरीब का जीवन बेहतर बनाने के लिए महा-अभियान हैं, तो दूसरी तरफ देश के कोने-कोने में चल रही महा-परियोजनाएं हैं।  हम अटल पेंशन योजना भी चला रहे हैं और अटल सेतु भी बना रहे हैं। हम आयुष्मान भारत योजना भी चला रहे हैं और वंदेभारत-अमृतभारत ट्रेनें भी बना रहे हैं। हम पीएम किसान सम्मान निधि भी दे रहे हैं और पीएम गतिशक्ति भी बना रहे हैं। 
 
आने वाले लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद भूचाल आएगा- शिंदे 
वहीं, इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ये (अटल सेतु) सेतु अटल जी के नाम की तरह ही अटल और मजबूत है। अटल जी का नाम और पीएम मोदी द्वारा इसका उद्घाटन इस पुल की मजबूती की गारंटी है। जैसे देश में मोदी गारंटी चलती है वैसे ये पुल और मजबूत हो गया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद भूचाल आएगा और विपक्ष पार्टी के लोग इसे झेल नहीं पाएंगे। 

फडणवीस बोले- मोदी राज नहीं आता तो अटल सेतु कभी नहीं बन पाता 
वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि  मुझे इस बात की सबसे ज्यादा खुशी है कि अटल सेतु का उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों से हुआ है और इसका भूमिपूजन भी पीएम ने किया था। ये अटल सेतु इसलिए बन पाया क्योंकि इस देश में मोदी राज आया, अगर मोदी राज नहीं आता तो अटल सेतु कभी नहीं बन पाता।

अजित पवार ने कही ये बात
वहीं, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि आज यहां अटल सेतु का उद्घाटन हुआ है ये बड़ी गर्व की बात है कि महाराष्ट्र सरकार ने भारत का सबसे लंबा सागरीय सेतु बनाया है...आज मुंबई और दूसरी मुंबई के बाद तीसरी मुंबई रायगढ़ जिले में बनने जा रही है इस तीसरी मुंबई को इस सेतु से काफी मदद मिलने वाली है। रायगढ़ से मुंबई जाने के लिए अब सिर्फ 25 मिनट लगेंगे। इस सेतु से कई सारे अच्छे बदलाव होने वाले हैं।


अटल सेतु की विशेषताएं
अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल है और देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।  इसके जरिए मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा का समय भी कम हो जाएगा। 

  • 21.8 किमी लंबा है अटल सेतु
  • 17,840 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है
  • 2016 के दिसंबर माह में रखी थी आधारशिला
  • 16.5 किमी समुद्र पर तो 5.5 किमी जमीन पर बना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed