फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi assured to do surgical strike on corruption black money

बिना सर्जिकल स्ट्राइक के निकलवाया एक लाख करोड़ का काला धन : मोदी

Sat, 22 Oct 2016 10:03 PM IST
एजेंसी/ वडोदरा
एजेंसी/ वडोदरा Updated Sat, 22 Oct 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
pm modi assured to do surgical strike on corruption black money
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने बिना ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ किए ही देश के अंदर से एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का काला धन निकलवा लिया है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि यदि काले धन पर भी सर्जिकल स्ट्राइक जैसी नीति अपनाते तो सोचिए क्या होता। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह बड़ी-बड़ी बातें नहीं करते केवल अपना काम करते हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'काला धन के रूप में यह एक लाख करोड़ रुपये बिना सर्जिकल स्ट्राइक के निकलवाए हैं। यदि इस मामले में भी हम सर्जिकल स्ट्राइक करते तो आप कल्पना कर सकते हैं कि कितनी बड़ी राशि का खुलासा होता।' मालूम हो कि हाल ही में सेना ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए थे, लेकिन यहां सर्जिकल स्ट्राइक से पीएम का आशय कर चोरों पर सीधी कार्रवाई से था। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने वडोदरा में आठ हजार दिव्यांगों को सहायक उपकरण बांटते हुए कहा कि हमने काला धन जमा करने वालों को कुछ समय दिया था ताकि वह स्वयं घोषित कर दें। आपको यह जान कर खुशी होगी कि स्वैच्छिक घोषणा से कर और जुर्माने के रूप में 65000 करोड़ रुपये मुख्यधारा में आ चुके हैं। इसके अलावा गैस सब्सिडी, छात्रवृत्ति और पेंशन के नाम पर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाने वाले 36000 करोड़ रुपये को हमने बचाया। हमने उसे सब्सिडी के रूप में सीधे जनता के खाते में पहुंचाया। इस तरह कुल एक लाख करोड़ रुपये के काले धन का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक लाख करोड़ रुपये बिना सर्जिकल स्ट्राइक के निकलवाए हैं। यदि इस मामले में भी हम सर्जिकल स्ट्राइक करते तो आप कल्पना कर सकते हैं कि कितनी बड़ी राशि का खुलासा होता। उन्होंने कहा कि हमने जिम्मेदारी संभालने के बाद लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। हमने बड़ी बड़ी बातें नहीं कीं। बिना प्रचार किए चुपचाप भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना काम किया। प्रधानमंत्री ने कहा सरकारी सहायता अब सीधे लाभार्थियों के खाते में जाती है। इस बात को सुनिश्चित किया की सही आदमी को लाभ मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed